एल.बी.संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति व क्रमोन्नति
शिक्षक एल बी संवर्ग के पदोन्नति और क्रमोन्नति के बारे में आज विस्तार से चर्चा करेंगे और समझने की कोशिस करेंगे कि आखिर पदोन्नति और क्रमोन्नति के लिए क्या शर्त और नियम होता है। किसी भी कर्मचारी को इसके लिए कौन सी योग्यता धारण करना जरुरी है।
प्रिय पाठकों आप सभी का हमारे ऑफिसियल वेबसाइट www.abdsnews.com में बहुत स्वागत है। आप सभी का स्नेह और सपोर्ट हमें बहुत ही अच्छा मिल रहा है। जिसके कारण हमारे इस वेबसाइट को उच्च कोटि की वेबपोर्टल में शामिल किया गया है।
इस वेबसाइट में हम लगभग सभी प्रकार के जानकारियों को कवरेज करने की कोशिश करते है। खास तौर पर शिक्षकों और शिक्षा विभाग से सम्बंधित जानकारी को विशेष स्थान दिया जाता है। शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान सभी के लिए प्रेरणा दायी है।
आज हम आपको शिक्षकों के पदोन्नति और क्रमोन्नति के बारे में बताएँगे खासकर एल बी संवर्ग के शिक्षकों के संबंध में आपको विस्तार से बताया जायेगा। इसके साथ ही पदोन्नति और क्रमोन्नति में आने वाली दिक्क्तों के बारे में भी आपको अवगत कराया जायेगा।
तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है शिक्षकों की पदोन्नति और क्रमोन्नति की जानकारी।
शिक्षकों की पदोन्नति
शिक्षा विभाग की आधार स्तम्भ कहे जाने वाले शिक्षकों की पदोन्नति का नियम शिक्षा विभाग द्वारा बनाया गया है साथ ही नियम का प्रकाशन राजपत्र में भी किया गया है। पदोन्नति से भरे जाने वाले हजारों पद रिक्त है लेकिन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही नहीं रही है।
पदोन्नति का सामान्य क्रम की बात करें तो अभी वर्तमान में संविलियन के बाद पहले जो पंचायत संवर्ग के शिक्षक थे उन्हें अब एल बी संवर्ग में रखा गया है। उनका पदनाम भी अब बदल गया है। जैसे -सहायक शिक्षक (पंचायत ) से सहायक शिक्षक एल बी ,शिक्षक पंचायत से शिक्षक एल बी और व्याख्याता पंचायत से व्याख्याता एल बी।
पदोन्नति के लिए 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने का प्रावधान किया गया है अर्थात कोई भी शिक्षक अपने वर्ग में 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेता है तो उनको पात्र माना जाता है। और नियमानुसार उनको पदोन्नति प्राप्त करने का अधिकार होता है।
शिक्षा विभाग की आधार स्तम्भ कहे जाने वाले शिक्षकों की पदोन्नति का नियम शिक्षा विभाग द्वारा बनाया गया है साथ ही नियम का प्रकाशन राजपत्र में भी किया गया है। पदोन्नति से भरे जाने वाले हजारों पद रिक्त है लेकिन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही नहीं रही है।
पदोन्नति का सामान्य क्रम की बात करें तो अभी वर्तमान में संविलियन के बाद पहले जो पंचायत संवर्ग के शिक्षक थे उन्हें अब एल बी संवर्ग में रखा गया है। उनका पदनाम भी अब बदल गया है। जैसे -सहायक शिक्षक (पंचायत ) से सहायक शिक्षक एल बी ,शिक्षक पंचायत से शिक्षक एल बी और व्याख्याता पंचायत से व्याख्याता एल बी।
पदोन्नति के लिए 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने का प्रावधान किया गया है अर्थात कोई भी शिक्षक अपने वर्ग में 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेता है तो उनको पात्र माना जाता है। और नियमानुसार उनको पदोन्नति प्राप्त करने का अधिकार होता है।
इसे पढ़ें >> 5 वर्ष की सेवा पूरा करने पर शिक्षकों की पदोन्नति
पदोन्नति में सहायक शिक्षक को शिक्षक या प्राथमिक प्रधान पाठक ,शिक्षक को व्याख्याता या मिडिल स्कूल प्रधान पाठक और व्याख्याता को प्राचार्य के पद में पदोन्नत किया जाना चाहिए।
शिक्षकों की क्रमोन्नति
क्रमोन्नति के लिए शिक्षकों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करना होता है। शिक्षक संवर्ग में अलग पद है जैसे कि ऊपर के पैरा में बताया गया है। कोई भी शिक्षक एक ही पद में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेते है तो उनको प्रथम क्रमोन्नत वेतन ,20 वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नत वेतन और 30 वर्ष में तृतीय क्रमोन्नत वेतन देने का प्रावधान है।
एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति और क्रमोन्नति
शिक्षा विभाग में लगभग 22 वर्षों से शिक्षाकर्मी के रूप में कार्य करने के बाद और लम्बी लड़ाई के बाद इन शिक्षकों को संविलियन प्राप्त हुआ। शिक्षाकर्मियों का संविलियन जुलाई 2018 में होना शुरू हुआ जिसमे 8 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन हो गया।
संविलियन के लिए नियम बनाया गया जिसमे कहा गया कि जैसे जैसे शिक्षाकर्मी 8 वर्ष पूरा कर लेते है उनका संविलियन शिक्षा विभाग में होते जायेगा। संविलियन के लिए जुलाई और जनवरी माह में 8 वर्ष की सेवा पूरा करने पर कार्यवाही किया जाता है।
अब 2 वर्ष की सेवा में संविलियन
जैसे कि आपको ऊपर बताया गया कि वर्ष 2018 में संविलियन की जो प्रक्रिया शुरू हुआ उसमे 8 वर्ष का समय बंधन किया गया। लेकिन अब सरकार ने अपने बजट में 2 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में करने की घोषणा की है।
जुलाई 2020 में 2 वर्ष या उससे अधिक की सेवा करने वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षा विभाग में करने की तैयारी की जा रही है। अब लगभग सभी शिक्षाकर्मी शिक्षा विभाग में संविलियन कर लिए जायेंगे। और राज्य के नियमित कर्मचारी होंगे।
शिक्षा विभाग को पूरे समर्पण से सेवा देने वाले शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति, क्रमोन्नति के विषय मे कैलेंडर बनाकर लाभ प्रदान करने की जिम्मेदारी विभाग की है, शिक्षक संवर्ग लगातार पदोन्नति, क्रमोन्नति की मांग कर रहे है, किन्तु विभागीय नियम, निर्देश व प्रक्रिया से शिक्षक इस लाभ से वंचित है।
पदोन्नति /क्रमोन्नति में पूर्व सेवा की गणना
प्रदेश शासन के अन्य विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए ग्रीष्मावकाश सबसे उपयुक्त समय होता है। लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
शिक्षा विभाग में भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में, पदोन्नति हेतु 5 वर्ष की सेवा अनुभव का प्रावधान किया गया है, एल बी संवर्ग के शिक्षको का शिक्षकीय सेवा अनुभव 22 वर्ष तक का है, अतः शिक्षकीय सेवा के आधार पर प्रदेश के हजारो रिक्त पदों की पूर्ति किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ शासन में शोषण की यह पराकाष्ठा ही है कि 22 वर्ष की शिक्षकीय सेवा के बाद भी हजारो एल बी संवर्ग के शिक्षक पदोन्नति/क्रमोन्नति से वंचित है।
ये भी जानें >> सहायक शिक्षकों को पदोन्नति और क्रमोन्नति कैसे मिलेगी
वर्तमान में शिक्षा विभाग में 10 वर्ष की सेवा पश्चात क्रमोन्नति का प्रावधान है, सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में पदोन्नति से वंचित एल बी संवर्ग के शिक्षको को क्रमोन्नति देने का वादा किया है, अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर सेवाकाल की गणना कर 10 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षको को क्रमोन्नति दिया जाना चाहिए।
शिक्षकीय सेवा के आधार पर एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति देने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल निर्णय लेना चाहिए, पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति की मांग व दर्द को शासन तक पहुंचाने प्रदेश के सभी शिक्षक सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति - क्रमोन्नति अभियान के तहत शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग के समर्थन में अभियान पूरे प्रदेश में चला रहे हैं ।
आज के आर्टिकल में शिक्षकों की पदोन्नति और क्रमोन्नति की स्थिति और इससे सम्बंधित कुछ सामान्य बताया गया है। दोस्तों आपको बताना चाहेंगे कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाला है।
शिक्षकों और शिक्षा विभाग की लेटेस्ट जानकारी के लिए आप abdsnews के साथ बने रहिये। शिक्षकों की हित में इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें और किसी भी प्रकार की नई जानकारी आपके पास हो तो भी हमे बताएं जिससे अपने चैनल के माध्यम से उसे सभी लोगों /शिक्षकों तक पहुंचा सकें। धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें
15 Comments
एलबी संवर्ग की शिक्षकों की पदोन्नति कब तक होगा जुलाई अगस्त 2020 तक होगा क्या
ReplyDeleteपदोन्नति होगा जरुर लेकिन कब तक होगा निश्चित नहीं है सर . जैसे ही कोई अधिकारिक खबर आएगी बताया जायेगा . abdsnews के साथ बने रहें .
Deleteएलबी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति क्रमोन्नति में बहुत देरी हो रहा है जल्दी कीजिएगा
ReplyDeleteहा सर काफी देरी हो चूका है .
Deleteएलबी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति क्रमोन्नति में बहुत देरी हो रहा है थोड़ा जल्दी कीजिएगा सर जी
ReplyDeleteसर ये शासन स्तर से ही देरी हो रहा है . फिर भी शिक्षकों के हित में हम पदोन्नति और क्रमोन्नति की खबर को ही पहली प्राथमिकता देते है . जैसे ही कोई अधिकारिक अपडेट होगा बताया जाएगा .आप हमारे साथ बने रहिये .
Delete2 साल पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन कब तक हो जाएगा सर जी
ReplyDeleteसंविलियन की प्रक्रिया शुरू हो गया है . उम्जुमीद है जूलाई में 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलियन हो जायेगा .
ReplyDelete1998 से एक ही पद पर कार्यरत व्याख्याता और 1998 में सहायक शिक्षक से 7/7साल में पदोन्नति लेकर समान वेतन ले रहे है 2013 के वेतन पुनापुनी में हुई वेतन विसंगति को जब तक दूर नहीं किया जाएगा सब बाते बेकार है इस बारे में वर्तमान सरकार से अपेक्षा है कि पहले सरकार द्वारा वोट बैंक की खातिर किए गए अन्याय को दूर किया जाए
ReplyDeleteपुनरीक्षण
ReplyDeleteवेतन विसंगति को दूर करना बहुत जरुरी है Akshat Khare जी ,,आप बिलकुल सही बोल रहे है . इसके लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर सरकार से बात करनी चाहिए ..
ReplyDeleteसहायक शिक्षक सबसे ज्यादा शोषित पीड़ित है जिनका प्रमोशन नहीं हुआ है
ReplyDeleteक्रमोन्नति के लिये शैक्षणिक योग्यता क्या है?
ReplyDeleteअगर कोई स्नातक नही किया है तो क्या क्रमोनति मिलेगी।
ReplyDeleteकुछ भी नही मिलेगा ये छत्तीसगढ़ सरकार है भाई जिस पद में हो वही रिटायर हो जाओगे
ReplyDelete