HTML/JavaScript

सहायक शिक्षकों को मिलेगा क्रमोन्नति वेतन ,,,,कुछ जिलों में जारी हुआ ,,,,कैसे और कहाँ मिल रहा है क्रमोन्नति जानने के लिए पूरा पढ़ें ,,,,,



सहायक शिक्षकों को मिलेगा  क्रमोन्नति वेतन ,,,,कुछ जिलों में जारी हुआ 

Abdsnews : सहायक शिक्षकों के क्रमोन्नति वेतन के सम्बन्ध में कुछ आंकड़े और जानकारी मिला है जिसे आज के इस समाचार में प्रसारित किया जा रहा  है। वैसे तो क्रमोन्नति कोई नया टॉपिक नहीं है फिर भी ये खबर सहायक शिक्षकों के लिए काफी मायने रखता है।


क्रमोन्नति वेतन के सम्बन्ध में कई न्यूज़ चैनलों और पोर्टल में आपने पढ़ा होगा कि किस प्रकार और कब से शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलने की पात्रता है। इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रमोन्नति वेतन के लिए कुछ नियम और आदेश प्रसारित किया गया है।




क्या है क्रमोन्नति वेतन ?

क्रमोन्नति वेतन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को मिलने वाला उच्चतर वेतन है जिसके लिए कुछ नियम और समयसीमा निर्धारित किया गया है। यह समय 10 वर्ष और 12 वर्ष निर्धारित है। वैसे अभी वर्तमान की बात करें तो यह 10 वर्ष ही है। 

शिक्षकों को मिलने वाली क्रमोन्नति वेतन की बात करें तो कोई भी शिक्षक एक ही पद में रहते हुए 10 वर्ष पूरा कर लेता है तो उसे प्रथम क्रमोन्नति वेतन की पात्रता होती है और अब उसे उच्च्तर वेतन प्राप्त होने लगता है। इसे आप ऐसे समझिये -जैसे कोई सहायक शिक्षक 10 वर्ष पूर्ण सेवा कर लेता है तो अब उसे शिक्षक पद के वेतनमान मिलेगा। 

क्रमोन्नति वेतन के बारे में विस्तार से यहाँ देखें 



फरवरी माह में जारी हुआ क्रमोन्नति वेतन 

क्रमोन्नति वेतन के लिए कुछ जिले और ब्लॉक से सहायक शिक्षकों ने उच्च न्यायलय में याचिका लगाया और न्यायालय के आदेश से अपने अधिस्ठ अधिकारीयों से संपर्क करके क्रमोन्नति वेतन प्राप्त कर रहे है।



अभी हाल ही में फरवरी माह का वेतन जारी हुआ है जिसमे कुछ जिलों में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन दिया गया है जिसे आप  e- kosh online   में जाकर देख भी सकते है। 

बलौदा बाजार और गरियाबंद जिले में फरवरी माह में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किया गया है। abdsnews  द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद की यह समाचार प्रकाशित किया गया है। 

क्रमोन्नति वेतन 45177 -51300  रूपये 



सहायक शिक्षकों को जारी किया गया क्रमोन्नति वेतन 45 हजार से 51 हजार तह है ये वेतन सीनियरिटी आधार पर बनाया  गया है। क्रमोन्नति वेतन पाने वाले सहायक शिक्षकों में वर्ष 2009 से लेकर 1998 में नियुक्त सहायक शिक्षक शामिल है।  

क्रमोन्नति के लिए 10 वर्ष की सेवा अनिवार्य 

क्रमोन्नत वेतन के लिए कुछ नियम और समय सीमा निर्धारित है जिसमे। प्रथम क्रमोन्नति वेतन के लिए एक ही पद में 10 वर्ष पूर्ण सेवा अनिवार्य है। इसके बाद अगले 10 वर्ष में दूसरा और उसके बाद अगले 10 वर्ष में तीसरा क्रमोन्नति वेतन की पात्रता होती है। 

संविलियन के बाद पूर्व सेवा की गणना -विरोधाभाष 

जैसे कि आपको मालूम ही है शिक्षाकर्मियों का संविलियन वर्ष 2018 में जुलाई माह में होना प्रारम्भ हुआ है। संविलियन के बाद ही शिक्षाकर्मी नियमित शिक्षक माने जा रहे है इसलिए उनके लिए अब संविलियन के बाद 10 वर्ष की सेवा होने पर बिना किसी रुकावट के क्रमोन्नति वेतन दिया जायेगा। 



शिक्षाविभाग के अधिकारीयों का ऐसा तर्क है। लेकिन शिक्षकों का मानें तो उनका कहना है कि उनके पूर्व सेवा को गणना करके की संविलियन किया गया है तो क्रमोन्नति के लिए भी उनके पूर्व सेवा को जोड़ा जाये और उन्हें एक ही पद में 10 वर्ष पूरा करने पर क्रमोन्नति वेतन दिया जाये। 

एक जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के पदोन्नति और क्रमोन्नति वेतन के लिए उच्च स्तर पर योजना बनायीं जा रही है जिसके अंतर्गत पहले पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी उसके बाद जिन सहायक शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिल पायेगा उन्हें क्रमोन्नति वेतन दिया जायेगा। 

पदोन्नति और क्रमोन्नति से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी उच्च कार्यालय से मिलने पर abdsnews द्वारा प्रमुखता से इस समाचार को शिक्षक बंधुओं के हिट में प्रकाशित किया जायेगा। 

Abdsnews के नियमित पाठक बने रहने लिए आपको धन्यवाद। 

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments