HTML/JavaScript

पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली ,अचल संपत्ति और प्रस्ताव मंगाई गयी -जल्द होगी शिक्षकों की पदोन्नति



रायगढ़ (abdsnews) : पदोन्नति अपडेट (19 मार्च 2020 )

शिक्षकों की पदोन्नति वर्षों से लंबित है और शिक्षकों में पदोन्नति नहीं मिलने पर निराशा और गुस्सा भी है। खास कर उन शिक्षकों में जिन्हे 20 वर्षों से एक ही पद में सेवा देने पर मजबूर होना पड़  रहा है। इन शिक्षकों की मनोस्थिति की आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।


शासन की योजना सभी के लिए है और इसका लाभ सभी को मिलना भी चाहिए। यदि सीधे तौर पर शिक्षा विभाग की बात करें तो इस विभाग में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक होता है और शिक्षक ही इस विभाग का नींव है। फिर भी इनकी उपेक्षा क्यों की जाती है।

शिक्षकों के सम्बन्ध में यदि बात की जाय तो कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे शिक्षाकर्मी सबसे अधिक शोषण का शिकार हुए है ,और आज भी हो रहे है। इस अनियमितता को दूर करना बहुत जरुरी है। 

आज के इस लेख में आपको शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जैसे कि आप सभी को मालूम होगा नए शिक्षा सत्र 2020-21 के पहले शिक्षकों की पदोन्नति किया जाना है ,जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

पदोन्नति  के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने सभी विकासखंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की पांच वर्ष की गोपनीय प्रतिवेदन ,अचल संपत्ति का विवरण और पदोन्नति प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में 05 अप्रैल 2020 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने कहा गया है। 




व्याख्याता ,उच्च वर्ग शिक्षक ,प्रधान पाठक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के पदों में पदोन्नति किया जाना है जिसके लिए वरिष्ठता सूचि पहले ही तैयार किया जा चुका है। वरिष्ठता सूचि 01 .04.19.की स्थिति में तैयार किया गया है। 

उक्त पदों में पदोन्नति के लिए सहायक शिक्षक (नियमित ,एल बी ) ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ,उच्च वर्ग शिक्षक की पांच वर्ष की गोपनीय प्रतिवेदन ,अच्चल संपत्ति का विवरण और प्रदोन्नति प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में तैयार करके मंगाया गया है। 

पांच वर्ष के गोपनीय चरित्रावली और अचल संपत्ति के विवरण में जिन सत्र का विवरण शिक्षकों को देना है उसमे सत्र -2015 -16 ,2016 -17  ,2017  -18  ,2018  -19  ,2019  -20 तक जानकारी देना होगा। 


Post a Comment

0 Comments