HTML/JavaScript

Report Card- General Promotion Marksheet | सत्र 2020-21 की कक्षोन्नति प्रगति पत्रक /अंकसूची कैसे बनायें



Report Card- General Promotion Marksheet 

स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2020-21 में सभी कक्षा के बच्चों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी स्कूलों को  महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित की है जिसके बारे में सभी शिक्षकों को जानकारी होना बहुत जरुरी है। ये जानकारी जनरल प्रमोशन के अंक सूचि से सम्बंधित है।
आज के आर्टिकल में सत्र 2020-21 के लिए स्कूलों में कक्षा 1 से 8 और 9 वीं एवं 11 वीं कक्षा के लिए अंक सूचि कैसे बनाये ,इसके बारे में चर्चा करेंगे और बताएँगे कि इन कक्षाओं के लिए कक्षोन्नति अंकसूची का संधारण कैसे करें। यदि आप भी शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्य करते है तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।




जनरल प्रमोशन की घोषणा होने के बाद अंक सूचि कैसे बनाये ,इस प्रकार की चर्चा आम बात है। कक्षोन्नति के लिए मार्कशीट कैसे बनायें इसके बारे में हमने अपने पिछले आर्टिकल में भी बताया था। जानने के लिए इसे पढ़ें -General Promotion Marksheet कैसे बनायें। 

चलिए फ्रेंड्स आपको आज के टॉपिक कक्षोन्नति अंकसूची कैसे बनाये के बारे में बताते है। 

कक्षोन्नति सील बनवाएं  General Promotion Seal

स्कूलों में परीक्षा या आंकलन  सामान्यतः तीन चरणों में संपन्न होता है। जिसे हम त्रैमासिक ,अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के नाम से जानते है। सत्र 2020-21 में बच्चों का आंकलन हुआ है और कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक असाइनमेंट कराया गया है। किन्तु  सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा वार्षिक परीक्षा नहीं हो पायी है। 

शासन की ओर से एक आदेश जारी कर कक्षोन्नति की अंकसूची बनाने के सम्बन्ध में कहा गया है। इसके लिए वार्षिक परीक्षा वाले भाग में कक्षोन्नति से सम्बंधित सील लगाने को कहा  गया है। यह सील शिक्षकों द्वारा बनवाया जायेगा जिसका प्रारूप  आपको यहाँ बताया गया है। 

कक्षोन्नति सील का प्रारूप देखें 



जैसे कि आपको बताया गया कि स्कूलों में अंकसूची बनाने के लिए कक्षोन्नति सील की आवश्यकता होगी , सील का प्रारूप  नीचे चित्र के माध्यम से बताया गया है। इसी प्रारूप में सील बनवाएं। 


सील लगाकर जारी करें अंकसूची /प्रगति पत्रक 

सत्र 2020-21- में कक्षा 1 से 8 और कक्षा 9 वीं  & 11 वीं के बच्चों को जनरल प्रमोशन देने का निर्णय शाशन स्तर से लिया गया है। इसके लिए सभी कक्षोन्नति प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को प्रगति पत्रक देने का आदेश भी जारी किया गया है। 

प्रगति पत्रक में सभी आवश्यक जानकारी को सावधानी पूर्वक भरकर ऊपर बताये गए सील को वार्षिक परीक्षा वाले भाग में लगाकर बच्चों को प्रतिपत्रक जारी किया जा सकता है। 


प्रगति पत्रक में त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकों की प्रविष्टि करना अनिवार्य है। साथ ही जो परीक्षा या आंकलन स्कूल में लिए जा चुके है उनके अंकों या ग्रेड को प्रगति पत्रक में निर्धारित स्थान में जरूर लिखें। 

परीक्षा परिणाम जारी करने के आदेश 

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सभी स्कूलों को सत्र 2020 -21 का परीक्षा परिणाम जारी करने के आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में शासन के आदेश का भी जिक्र है जिसमे जनरल प्रमोशन की बात कही गयी है।


अंक सूचि में जनरल प्रमोशन के लिए सील लगना अनिवार्य है। सील का प्रारूप आपको ऊपर चित्र के माध्यम से समझाया गया है। अंक सूचि कैसे भरें ? इसकी जानकारी हम अपने अगले आर्टिकल में देंगे। 

लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन कर सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

आज के आर्टिकल में सत्र 2020-21 के लिए Marksheet kaise banayen   कक्षोन्नति प्रगति पत्रक /अंकसूची कैसे बनायें  इसके बारे में बताया गया है। अंक सूचि /प्रगतिपत्रक के बारे में और अधिक जानकारी के लिए abdsnews.com  पर विजिट करें। 


Post a Comment

0 Comments