HTML/JavaScript

General Promotion Marksheet | कक्षोन्नति अंकसूची बनाने का आदेश जारी ,,,,कैसे बनायें अंकसूची यहाँ देखें



General Promotion Marksheet - कक्षोन्नति  की अंकसूची कैसे बनायें 


स्कूलों में विगत 13 मार्च से छुट्टी घोषित कर दी गयी है ,इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थाएं पूर्ण रूप से बंद है। जैसे कि आपको मालूम ही है कि नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) का भयानक प्रकोप पुरे विश्व में फ़ैल चूका है। इसका प्रभाव हमारे देश में भी फ़ैल रहा है। 


कोविड -19 से बचाव के लिए पुरे देश में लॉक डाऊन किया गया है। ऐसे में स्कूल की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। और कक्षा 1 से 8 और 9 वी एवं 11 वीं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन /कक्षोन्नति देने का निर्णय छग शासन द्वारा लिया गया है।


शिक्षा सत्र 2019-20 से सत्र 2020-21 

स्कूली शिक्षा की बात करें तो सत्र 2019 -20 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को  General Promotion (कक्षोन्नति ) देने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। जिन कक्षाओं के लिए जनरल प्रमोशन का प्रावधान किया गया है उन्हें अब शिक्षा सत्र 2020 -21 में सीधे नए कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा।

सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पिछली कक्षा का अंकसूची प्रदान करने के लिए उच्च कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया जा रहा है। जिसमे कक्षोन्नति का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है।

ऑनलाइन तकनीक से पढ़ाई की शुरुआत 

शिक्षकों और विद्यार्थी को स्कूलों में अवकाश के दौरान ऑनलाइन तकनीक से अध्ययन -अध्यापन की सुविधा दिया जा रह है। जिसके बारे में इस वेबसाइट के माध्यम से आपको पहले ही बताया जा चूका है। 

शासन स्तर से पढ़ाई के नए तरीके शुरू किया गया है जिसका नाम है पढ़ई तुंहर दुआर जी हां दोस्तों इस तकनीक से ऑनलाइन अपने मोबाइल के माध्यम से सभी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सकते है। इसका वेब लिंक cgschool.in है। 

पढ़ई तुंहर दुआर से सम्बंधित सभी जानकारी आप नीचे दिए लिंक से प्राप्त कर सकते है। जैसे -रजिस्ट्रेशन कैसे करें ,कंटेंट अपलोड कैसे करें।,ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें आदि। 

ऑनलाइन शिक्षा के लिए लिंक 
General Promotion (कक्षोन्नति) की अंकसूची के बारे में देखें 



सत्र 2019 -20 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी जिन्हे जनरल प्रमोशन दिया गया है। इनमे कक्षा 1 से 8 और 9 वीं एवं 11 वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल है। इनके अंक सूचि सम्बंधित शाला द्वारा बनाया जायेगा। 

सामान्यतः कक्षोन्नति की स्तिथि में विद्यार्थी द्वारा पूर्व में दिए गए स्थानीय परीक्षा जिसमे त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा शामिल है ,इन परीक्षाओं के अंक विद्यार्थी के अंकसूची में भरा जाता है। और वार्षिक परीक्षा के अंकों के स्थान पर या जनरल प्रमोशन या कक्षोन्नति शब्द लिखा जाता है। 

स्कूलों से जारी होगा अंकसूची 

जनरल प्रमोशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंकसूची शिक्षकों द्वारा और सम्बंधित शाला द्वारा जारी किया जाता है। इस क्रम में सत्र 2019 -20 में कक्षा 1 से 8 और 9 वीं एवं 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंकसूची जारी करने के आदेश दिया गया है। 

उच्च कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए अंकसूची की आवश्यकता होती है। इस प्रकार परीक्षा परिणाम के रूप में कक्षोन्नति का उल्लेख करना अनिवार्य है। 

अंकसूची (Marksheet) कैसे तैयार करें 



अंकसूची या प्रगतिपत्रक विद्यार्थी की साल भर अर्जित किये गए शिक्षा और उसके परिणाम को बताने वाला प्रमाण पत्र है। इसके द्वारा ही विद्यार्थी का पहचान ,उनके विभिन्न आयाम और पढाई के स्तर को प्रदर्शित करती है।
कक्षोन्नति अंकसूची आदेश डाउनलोड करें (मुंगेली ) 

कक्षोन्नति या जनरल प्रमोशन का अंकसूची तैयार करते समय विद्यार्थी का पूर्व में किये गए आंकलन जैसे तैमासिक ,अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम को शामिल करना अनिवार्य होगा। और वार्षिक परीक्षा के मूल्याङ्कन के स्थान पर कक्षोन्नति प्रविष्ट करना होगा। 

कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय आंकलन लिया गया है जिसे पीरिऑडिक ,फॉर्मेटिव और समेटिव आंकलन नाम दिया गया है। चूँकि आंतों मूल्यांकन अब नहीं होगा तो समेटिव 2 के स्थान पर कक्षोन्नति शब्द का प्रयोग करना अनिवार्य है। 

आज केआर्टिकल  में General Promotion (कक्षोन्नति ) की अंकसूची के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको इस आर्टिकल  में बताया गया है कि वार्षिक मूल्याङ्कन के स्थान पर कक्षोन्नति शब्द लिखकर अंकसूची जारी करना है। 

अंकसूची बनाने की पूरी प्रक्रिया अगले सीरीज में बताया जायेगा। जानने के लिए आप हमारे वेबसाइट www.abdsnews.com की नियमित विजिट करें। इसे आप सीधे गूगल में भी सर्च करके जानकरी प्राप्त कर सकते है। इस सम्बन्ध में कुछ पूछना हो या सलाह हो तो  कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। ..धन्यवाद। 

ये भी पढ़ें 
.

Post a Comment

8 Comments

  1. Pragatipatrak ka vitran sankul star par hoga ya dukano se shikshakon ko kharidna padega sir?

    ReplyDelete
  2. प्रगति पत्रक के बारे में स्पष्ट जानकारी कुछ ही दिनों में बताया जायेगा सर जी . कक्षा १ से ८ तक संकुल से दिया जा सकता है .9 वीं और 11 वीं के लिए संस्था द्वारा बनाया जायेगा .

    ReplyDelete
  3. प्रगति पत्रक भरने की जानकारी कब तक आयेगी?

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रगति पत्रक भरने के लिए जानकारी जल्द ही आएगी सर . अभी ऐसा कोई फिक्स डेट नहीं बताया गया है .

      Delete
  4. Jo ank suchi mili hai usme purnank nahi likha hai.aise me kaise janenge ki kitne me kitna paya

    ReplyDelete
  5. SLA ME JO EXAM HUAA THA USKE ANUSAAR AAP ANK BHAR SAKTE HAI .

    ReplyDelete
  6. U. P. Board Class 9th ka marks sheet kaise banata hai

    ReplyDelete