HTML/JavaScript

cgschool.in में शिक्षकों द्वारा प्रविष्ट विवरण को सत्यापन करने के आदेश - सभी शिक्षक अपनी जानकारी अपडेट करें

TeacherDetail VerificationIn Cgschool.in 

पढ़ाई तुंहर दुआर योजना के सञ्चालन के लिए शासन ने एक वेबसाइट बनाया है जिसके माध्यम से बच्चों ऑनलाइन क्लास शिक्षकों द्वारा लिया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से शासन शिक्षकों और विद्यार्थियों का मॉनिटरिंग भी कर रही है। 

cgschool.in में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई छग में कराया जा रहा है। शासन ने  इसके लिए टीम भी गठित कर रखी है जो शिक्षकों और विद्यार्थियों की गतिविधि का अपने स्तर में आंकलन भी कर रही है। 

यदि आप एक शिक्षक है और cgschool.in पोर्टल में अपना पंजीयन शिक्षक के रूप में किया है तो आप अपनी व्यक्तिगत विवरण पोर्टल जरूर अपलोड किये होंगे। 

शिक्षकों द्वारा अपलोड किये गए विवरण का सत्यापन जिला और ब्लॉक स्तर में पहले ही किया जा चूका है और जिन शिक्षकों की जानकारी अधूरी पायी गयी उन्हें अपना विवरण पूरा करने के आदेश दिए गए। 

शिक्षकों के विवरण का सत्यापन के आदेश 

अभी वर्तमान समय जिसे कोरोना काल के नाम से जाना जा रहा है ,इस संकट काल में शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बड़ी ईमानदारी से किया है। ऑनलाइन क्लास के अलावा विभिन्न ऑफलाइन क्लास और गतिविधियों के माध्यम से गाँव गाँव में बच्चों की पढ़ाई को जारी रखे हुए है। 

शासन में शिक्षकों द्वारा किये जा रहे नवाचार को शासन स्तर पर आंकलन करने के आदेश पिछले दिनों दिए है जिसमे पुरे राज्य में बच्चों का आंकलन किया गया। साथ ही कक्षा 10 वीं और 12 वीं बच्चों का असाइनमेंट प्रतिमाह लिया जा रहा है। 

शिक्षकों द्वारा पोर्टल में पंजीयन करके नियमित क्लास और अन्य गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों ने पोर्टल में जो विवरण अपलोड किये उसका सत्यापन करने के आदेश उच्च कार्यालय से जारी किये गए है। 

आदेश में कहा गया है कि  पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत समस्त शिक्षकों की प्रविष्टि किया जाना था लेकिन कुछ जिलों में अभी तक बहुत से शिक्षकों कीनिष्ठा  प्रविष्टि नहीं हो पायी है ,जिसे तत्काल किया जाये।  ये आदेश गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले है। 

DEO का आदेश डाउनलोड करें 

शिक्षकों का विवरण आहरण संवितरण अधिकारीयों द्वारा सत्यापित करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। इसके लिए समय सीमा का भी निर्धारण कर दिया गया है जिसके अनुसार तीन दिवस के अंदर विवरण वेरीफाई कर DEO को सेंड करना होगा। 

इन बिंदुओं के अनुसार होगा सत्यापन 

शिक्षकों के  विवरण का सत्यापन आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। सत्यापन प्रक्रिया निम्न 7 बिंदुओं पर किया जाना है , जो इस  प्रकार है-

1 - एडमिन डैसबोर्ड 

2 - पेंडिंग - शिक्षक की जानकारी सत्यापित करें 

3 - ड्राफ्ट - शिक्षक की जानकारी सत्यापित करें 

4- पेंडिंग अपडेट -शिक्षक की जानकारी सत्यापित करें 

5- वेरीफाईड -सत्यापित शिक्षक की जानकारी 

6 - सत्यापित शिक्षक की जानकारी डाउनलोड करें 

7 - सत्यापित शिक्षक की जानकारी -DEO को भेजें 

इस प्रकार जिले के सभी शिक्षकों का विवरण cgschool.in पोर्टल में सत्यापन किया जायेगा। यदि आप शिक्षक है तो आपको अपनी जानकारी को पोर्टल में एक बार जरुए चेक कर लेना चाहिए। 

आज के लेख में - cgschool.in में शिक्षकों द्वारा प्रविष्ट विवरण को सत्यापन करने के आदेश उच्च कार्यालय से जारी किया गया है ,सत्यापन की प्रक्रिया आहरण संवितरण अधिकारीयों और DDO द्वारा 7 बिंदुओं में किया जायेगा। इसकी जानकारी बताया गया है। 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments