HTML/JavaScript

कर्मचारियों के मार्च महीने के वेतन मिलने में होगी देरी | इस महीने नहीं मिलेगा वेतन | पुरे देश में 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉक डाउन ,,,यहाँ से प्राप्त करें जानकारी



मार्च के वेतन के लिए कर्मचारियों को करना होगा इन्तजार ,,,,,पुरे देश में 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉक डाउन 👇

कोरोना वायरस ने पुरे विश्व में अपना रौद्र रूप फैलाना शुरू कर दिया है। इसका प्रभाव हमारे देश के विभिन्न राज्यों में भी फ़ैल गया है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद शासन एक्शन मूड आयी और कई अहम फैसले भी लिए है।


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है।  जरुरी सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है। अब 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान सभी कार्यालय बंद रहेंगे।  

14 अप्रैल  के बाद खुलेंगे सरकारी दफ्तर 

24 मार्च के 12 बजे रात से पुरे देश को सम्पूर्ण लॉक डाउन करने की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया है । इसके साथ ही अधिकारीयों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किये गए है। इस बीच  आपरेटर और अन्य कर्मचारी छुट्टी में है जिसके कारण किसी  भी प्रकार के बिलिंग सम्बन्धी कार्य रुक गए है। 

सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल के बाद खुल सकते है। यदि कोरोना का प्रभाव कम नहीं होता है तो हो सकता है ये तिथि भी  आगे बढ़ा दिए जाएँ। जैसे कि स्कूलों में छुट्टी को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए है।

Read More 
➦ आगामी आदेश तक स्कूलों में छुट्टी 
➦ छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन- 31 तक बंद 
➦ 31 मार्च तक बस ,ट्रेन ,हवाई यात्रा पर रोक 
➦ कोरोना की लेटेस्ट अपडेट देखें -किस राज्य में कितने संक्रमित 

अप्रैल में बनेंगे वेतन देयक और अन्य बिल 



कर्मचारियों के वेतन देयक और अन्य बिल अप्रैल माह में बनने की उम्मीद है। मार्च महीने में ट्रेजरी में बिल सामान्यतः 25 मार्च तक लगा दिए जाते है उसके बाद ट्रेजरी से बिल पास होने के बाद कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है ,लेकिन इस बार कोई भी बिल नही बन पाया है जिसके कारण मार्च के अंतिम तारीख तक कोई भी वेतन जारी नहीं होगा।

अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में जब कार्यालय खुलेंगे तो कर्मचारियों के वेतन और अन्य देयक बनाया जायेगा  बिल को ट्रेजरी से पास कराना होगा तब जाकर कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।इसका मतलब हुआ कि अब अप्रैल माह के 15 तारीख के बाद ही कर्मचारियों कामार्च माह का  वेतन मिल पायेगा।  

लोन क़िस्त (EMI) जमा करने वाले करें ये काम 

बैंक में जिन कर्मचारियों ने लोन ले रखा है उनके लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है यदि उनके अकाउंट में पर्याप्त राशि न हो। क्योंकि सामान्य रूप से बैंक द्वारा लोन का EMI महीने की पहली तारीख या 5 तारीख तक काट लिए जाते है। यदि अकाउंट में EMI के लिए पर्याप्त राशि नहीं है तो पेनाल्टी लग जाएगी। 

जिन कर्मचारियों ने लोन ले रखी है उन्हें अपने अकाउंट में कही से भी EMI की राशि मेंटेन करना होगा ,इसके लिए आप अपने किसी मित्र या रिस्तेदार से पैसे की व्यवस्था कर सकते है। इससे आप पेनाल्टी से बच सकते है। वेतन आने पर जिससे आप पैसा लिए है उनको ईमानदारी से वापस कर दें।

महत्वपूर्ण जानकारी 

अपने ब्लॉक का ट्रेजरी बिल चेक करें 

अपने वेतन की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें 

Post a Comment

0 Comments