HTML/JavaScript

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन : 31 मार्च तक सभी शहरी /नगरीय क्षेत्र को लॉक डाउन करने का निर्णय । CM भूपेश बघेल ने ये घोषणा किया।



छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन ,,,,,, CG lock Down  till  31 March 2020 Due To  Corona Virus 


कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है और इसका ग्राफ बढ़ाते जा रहा है। कोरोना के इस बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा ऐलान किया है। छग में जनता कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन या आइसोलेशन को ही एक कारगर तरीका माना गया है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र ने 31 मार्च तक सभी प्रकार के यात्रा जैसे रेल सेवा ,बीएस सेवा और वायुयान पर रोक लगा दिया है। 

छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन 

सीएम ने अपने घोषणा में कहा की छग में भी 31 मार्च तक जनता कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है। ये कर्फ्यू शहरी क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा। अर्थात छग के सभी नगरीय /शहरी क्षेत्र 31 मार्च तक लॉक डाउन कर दिए गए है। 



ये सेवाएं रहेंगे बंद 

लॉक डाउन के दौरान सभी कार्यालय ,संस्थान ,परिवहन  सेवाएं और अन्य गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगे। लॉक डाउन में प्रतिबंधित सेवाओं को कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

ये सेवाएं चलती रहेंगे 



अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल ,किराना ,जनरल स्टोर ,सब्जी ,दूध ,पेट्रोल पम्प और घरेलु गैस आपूर्ति सतत रूप से जारी रहेगी। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति ,जल प्रदाय सेवाएं नगर निगम की साफ़ सफाई ,कचरा निपटान और आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेगी। 

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 104 नंबर और अन्य किसी प्रकार की समस्या के लिए  112 नंबर पर डायल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कठिन है  लेकिन आपके और आपके परिवार के लिए ये बहुत आवश्यक है।और सभी को इसका पालन करना है। 

कोरोना के लिए-विशेष अपील 



ये सप्ताह कैरोना के लिए बेहद वाइटल है।

इसे  #community_stage कहते हैं। इस समय रुक गया तो ठीक... नहीं तो महामारी स्टेज में चला जाएगा। फिर हम सब इसकी ज़द में आ सकते हैं।

इटली में लोगों ने शुरू में हल्के से लिया। छूट्टी समझ कर पार्टी करते रहे, दोस्तों रिश्तेदारों से मिलते रहे जिससे ये कम्युनिटी में फैल कर अब महामारी बन गया है।कौन किसमें फैला रहा है, सरकार पकड़ ही नही पा रही । 
भय, अवसाद, अनिद्रा, अकेलापन...आज इटली का यथार्थ है। जिससे निकलने में वर्षो लग जाएंगे।

आपकी ज़िंदगी आपके माँ बाप, भाई- बहन, मित्रों के लिए बेहद मायने रखता है। आप पर न जाने कितने लोगों की जिम्मेवारियां हैं। इसलिए जिम्मेवार बनिये।

SO PLEASE, इसे हल्के में मत लीजिए और जितना हो सके, अकेले में समय बिताइए। अच्छी किताबें पढ़िए, fb, whatsapp, you tube चलाइये, मूवी डाऊनलोड करके देखिए। पर प्लीज़ अकेले रहिये।

आपकी लापरवाही और मज़ाक आप पर, आपके अपनों पर बहुत भारी न पड़ जाए।

ये भी पढ़ें 

➦ कोरोना वायरस के कारण ट्रेन ,बस और हवाई सेवाएं लॉक डाउन 

Post a Comment

0 Comments