NIPUN BHARAT (FLN) के लिए NISHTHA 3.0
राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ (SCERT) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों , प्राचार्यों जिला मिशन समन्वयक एवं नोडल अधिकारीयों को पत्र जारी किया है जिसमे प्राथमिक शाला में अध्यापन करने वाले शिक्षकों को NISHTHA 3.0 प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करने की बात कही गयी है।
आज के आर्टिकल में NIPUN BHARAT के अंतर्गत शिक्षकों के NISHTHA 3 .0 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। NISHTHA 3.0 किसके लिए है ,कब शुरू होगा ,इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या होगी ,कितने मॉड्यूल है - ये सभी डिटेल के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
NISHTHA 3.0 क्रियान्वयन के आदेश
NCERT नई दिल्ली के इकाई CIET के अनुसार NIPUN BHARAT (FLN) के लिए NISHTHA 3.0 का क्रियान्वयन किया जाना है। जो सामान्यतः प्राथमिक शाला (कक्षा 1 से 5) में अध्यापन करने वाले शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों के लिए है।
प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के क्षमता संवर्धन हेतु ये ऑनलाइन कोर्स शुरू किया गया है ,जिसे सम्बंधित शिक्षकों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए SCERT द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी ,प्राचार्य और जिला मिशन समन्वयक को आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कोर्स ऑनलाइन होगा जिसे DIKSHA App के माध्यम से पूरा करना होगा।इसके लिए सभी शिक्षकों का दीक्षा पोर्टल में पंजीयन 30 सितम्बर तक पूर्ण करके 31 मार्च तक सभी माड्यूल का प्रशिक्षण पूर्ण करने कहा गया है . SCERT से जारी आदेश नीचे डाउनलोड कर सकते है।
Download SCERT आदेश NISHTHA 3.0
जो शिक्षक पिछले सत्र 2020-21 में NISHTHA 1.0 से सम्बंधित Online कोर्स कर लिए है उन्हें भी वर्तमान में NISHTHA 3.0 कोर्स करना अनिवार्य होगा।
इस कार्यक्रम के लिए जिला मिशन समन्वयक अपने कार्यरत जिला के नोडल अधिकारी होंगे और शिक्षकों को कोर्स में पंजियन कर प्रशिक्षण पूर्ण कराने की जिम्मेदारी इनकी होगी।
ये होगी कोर्स की रुपरेखा
1 - दीक्षा पोर्टल में Online पंजीयन होने पर प्रत्येक मॉड्यूल का लिंक प्राप्त होगा।
2 - NISHTHA 3 . 0 में कुल 12 मॉड्यूल होंगे ,प्रत्येक मॉड्यूल की अवधि 3 से 4 घंटे की होगी।
3 - प्रत्येक शिक्षक को एक माह में 2 मॉड्यूल अनिवार्य होगा। प्रत्येक मॉड्यूल को के लिए 3 अवसर मिलेंगे।
4 - प्रत्येक मॉड्यूल में 70 % या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर ही Online e-certificate प्राप्त होगा।
5 - NISHTHA 3.0 की अवधि सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक होगी। जिसमे अक्तूबर में मॉड्यूल 1 और 2 ,नवम्बर में मॉड्यूल 3 और 4 ,दिसम्बर में मॉड्यूल 5 और 6 ,जनवरी में मॉड्यूल 7 और 8 ,फरवरी में मॉड्यूल 9 और 10 ,मार्च में मॉड्यूल 11 और 12 को पूर्ण करना होगा।
माड्यूल 1 से 12 तक कोर्स की पूरी लिस्ट देखें
निष्ठा 3.0 - प्रश्नोत्तरी देखें
CG_FLN_01 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_02 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_03 प्रश्नोत्तरी
CG_FLN_04 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_05 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_06 प्रश्नोत्तरी
CG_FLN_07 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_08 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_09 प्रश्नोत्तरी
CG_FLN_10 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_11 प्रश्नोत्तरी ,CG_FLN_12 प्रश्नोत्तरी
DIKSHA एप को करना होगा अपडेट
निष्ठा 3 .0 प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से होना है इसके लिए दीक्षा पोर्टल या दीक्षा एप से शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करना है। प्रशिक्षण शुरू करने के लिए पहले दीक्षा करना होगा -इसके लिए पुराने एप को Uninstall करके पुनः नए वर्जन एप (4 . 0 वर्जन या उससे अधिक ) वाले एप को इंस्टाल करें।
1 Comments
9340693649
ReplyDelete