HTML/JavaScript

ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी कैसे चेक करें - How To Check Online Class Detail In Cgschool.in



ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी देखें (Online Class In cgschool.in )

पढ़ाई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत छग राज्य में ऑनलाइन क्लास का आयोजन प्रतिदिन पुरे प्रदेश के शिक्षकों द्वारा लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन क्लास को अनिवार्य कर दिया है। 
cgschool-online-class



ऑनलाइन क्लास लेने के लिए लिमिट भी विभाग द्वारा तय कर दिया गया है जिसमे कहा गया है कि एक शिक्षक को हफ्ते में काम से काम तीन ऑनलाइन क्लास लेना अनिवार्य है ,शिक्षकों द्वारा इस आदेश का पालन भी किया जा रहा है। 

शिक्षक और विद्यार्थी दोनों अपने अपने घर में रहकर भी कक्षाओं का सञ्चालन कर रहे है ये बहुत बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है ,क्योंकि कोरोना के इस संकट काल में जब सब कुछ रुक सी गयी है ,इसमें छग के शिक्षक अपना पूरा योगदान शिक्षा के अलख जगा रहे है। 
आज के आर्टिकल में हम शिक्षकों के  उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे है ,जिसे प्रत्येक शिक्षक को जानना बहुत जरुरी है। यदि आप भी शिक्षक है तो इसे जरूर पढ़ें। 

क्या आप भी लेते है ऑनलाइन क्लास 

वैसे तो ऑनलाइन क्लास सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है ,उम्मीद है आप भी इस कार्य में अपनी भागीदारी जरूर निभा रहे होंगे ,यदि आप भी ऑनलाइन क्लास लेते है तो आपको अपने लिए गए क्लास के बारे में भी जरूर जानना चाहिए। 

शिक्षक प्रतिदिन कोई न कोई क्लास जरूर लेते है  ऐसे में उनको ये जानना भी बहुत जरुरी है कि उन्होंने कौन कौन से क्लास किस तारीख को लिया है।आज के आर्टिकल में हम इसी की जानकारी बताने वाले है। 

अपने ऑनलाइन क्लास की जानकारी देखें 


ऑनलाइन क्लास की पूरी डिटेल जैसे -कौन से कक्षा के लिए आपने ऑनलाइन क्लास बनाया , किसी कक्षा के कौन से विषय का ऑनलाइन क्लास बनाया ,उस विषय का पाठ्यक्रम क्या था अर्थात विषयवस्तु क्या था ,और आपने कौन सी तिथि में ऑनलाइन क्लास लिया ये सभी जानकारी के लिए नीचे बताये गए स्टेप को देखें। 
  • अपने स्मार्ट फोन के किसी भी ब्राउजर जो आप उपयोग में लाते है उसमे cgschool.in सर्च करें। 



  • अब आप cgschool के ऑनलाइन पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे। यहाँ आपका नाम दिखाई देगा और साथ में पांच विकल्प भी दिखाई देंगे। 

  • ऑनलाइन क्लास की जानकारी देखने के लिए आपको चौथे विकल्प ऑनलाइन कक्षा का चयन करें। 
ऑनलाइन क्लास

  • जैसे ही अआप ऑनलाइन कक्षा पर क्लिक करेंगे ,आपके द्वारा लिए गए सभी ऑनलाइन क्लास की सूचि स्क्रीन में प्रदर्शित हो जाएगी। 
cgschool

  • ऑनलाइन क्लास की सूचि में आपको कक्षा ,विषयवस्तु ,तिथि और समय की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 
आज का हमारा यह लेख - ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी कैसे चेक करें - How To Check Online Class Detail In Cgschool.in आपको कैसे लगा कमेंट करके जरूर बताएं ,और किसी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें ,आपकी पूरी सहायता की जाएगी। 

पढ़ाई तुंहर दुआर से सम्बंधित सभी जानकारी आप इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है ,आपको नीचे कुछ लिंक दिया जा रहा है ,आप अपनी आवश्यकतानुसार चयन कर सकते है। 

महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments