HTML/JavaScript

Padhai Tunhar Duaar (पढ़ई तुंहर दुआर ) ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल cgschool.in में जोड़े गए नए विकल्पों की जानकारी



Padhai Tunhar Duaar (पढ़ई तुंहर दुआर) ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल cgschool.in में  नए विकल्प जोड़े गए ,,,,देखिये सभी विकल्पों की जानकारी 

पढ़ई तुंहर दुआर ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को घर से ही बच्चों को पढ़ाने के आदेश छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए है। इस नयी तकनीक से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से वेबसाइट भी लांच किया गया है जिसका लिंक - cgschool.in है। 

शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के इस नयी तकनीक में अपना पूरा योगदान दिया जा रहा है और प्रदेश के अलग अलग जगहों में रह कर भी विद्यार्थियों के हित  में काम कर रहे है।




आज के आर्टिकल में ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर के ऑफिसियल वेबसाइट cgschool.in में सभी विकल्पों की जानकारी बताया गया है। साथ ही इन विकल्पों के क्या कार्य है इसके बारे में भी बताया गया है। जानने के लिए पूरा पढ़ें। 

ऑनलाइन शिक्षा के सम्बन्ध में इससे पहले भी हमारे वेबसाइट के माध्यम से सभी जानकारी बताया गया है। जिसे आप पिछले पोस्ट में जाकर देख सकते है। आपको उन सभी आर्टिकल का लिंक भी यहाँ दिया गया है। 

पढ़ई तुंहर दुआर के महत्वपूर्ण लिंक ये है 





पढ़ई तुंहर दुआर के विकल्प 

पढ़ई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल में नए विकल्प जोड़े गए है जिसके बारे में आपको क्रम से बताएँगे साथ ही उन विकल्पों के क्या कार्य है इसके बारे में भी क्रम से जानकारी देंगे। विकल्पों की जानकारी बताने पहले आपको ये जानना भी जरुरी है कि विकल्पों तक कैसे पहुंचें। 

ऐसे पहुंचे नए विकल्पों तक 

फ्रेंड्स  आपको नए विकल्पों पर पहुँचने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल में अपने मोबाइल नंबर और बनाये गए पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। 

लॉगिन करने के दो विकल्प है -शिक्षक लॉगिन और विद्यार्थी लॉगिन। दोनों ही लॉगिन में अलग अलग विकल्प दिए गए है। आपको शिक्षक और विद्यार्थी दोनों लॉगिन से विकल्पों की जानकारी बताया गया है। 

शिक्षक लॉगिन के विकल्प 

शिक्षक लॉगिन करने के बाद आपको मुख्य पेज में दो विकल्प दिखाई देंगे 
1- मेनू 
2- होम 

मेनू विकल्प का चयन करने पर आपको पांच अन्य विकल्प दिखाई देंगे - पासवर्ड बदलें ,शिक्षक के कार्य ,रिपोर्ट, निजता नीति और हमारे नायक । यहाँ पर आपको शिक्षक के कार्य से आगे बढ़ना है। जैसे ही आप शिक्षक के कार्य पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज में पांच या उससे अधिकल विकल्प दिखाई देंगे। जो नीचे बताया गया है। 

1- शिक्षक प्रोफइल संसोधन 
2- शिक्षक डैश बोर्ड 
3- कंटेंट अपलोड करें 
4 -मेरे कंटेंट अपलोड 
5 -असाइनमेंट जांचें 
6 - ग्रुप बनायें 
7- विद्यार्थी का सन्देह 
8-रिपोर्ट 
9-अपलोड की गयी पुस्तक 
10-हमारे नायक 

इस प्रकार शिक्षक के कार्य से आगे बढ़ने पर आपको अभी पांच विकल्प मिलेंगे  ये विकल्प बढ़ते और घटते रहेंगे ,जिसकी जानकारी यहाँ से नियमित रूप से दिया जायेगा। जब भी ऑनलाइन पोर्टल में अपडेट होगा कुछ विकल्प जोड़ा या घटाया जा सकता है। 

चलिए फ्रेंड्स आपको ऊपर बताये गए विकल्पों के क्या कार्य है इसकी जानकारी बताते है। 

1-शिक्षक प्रोफइल संसोधन 
शिक्षक प्रोफइल संसोधन विकल्प की सहायता से आप शिक्षक के प्रोफइल में आवश्यक संसोधन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन के समय यदि किसी प्रकार की कोई गलती हो गयी हो तो भी आप इस विकल्प में जाकर सुधर कर सकते है। 

शिक्षक के प्रोफइल में संसोधन कैसे करें इसके बारे में विस्तार से जानने  के लिए आप इसे पढ़ें -शिक्षक प्रोफइल संसोधन कैसे करें। 

2-शिक्षक डैश बोर्ड  

शिक्षक डैश बोर्ड विकल्प की सहायता से आप पुनः मुख्य पेज में आ जायेंगे। अर्थात लॉगिन करने के बाद जिस पेज में आये थे वहीँ पर वापस आ जायेंगे। 

3-कंटेंट अपलोड करें  

कंटेंट अपलोड करेँ यह विकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस विकल्प की सहायता से शिक्षक कोई भी विषयवस्तु को ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड कर सकते है। कंटेंट अपलोड करने के बारे में जानने के लिए आप इसे पढ़े -पढ़ई तुंहर दुआर में कंटेंट ापलोड कैसे करें। 

4-मेरे कंटेंट अपलोड 

मेरे कंटेंट अपलोड विकल्प की सहायता से शिक्षक अपने द्वारा अपलोड किये गए कंटेंट ,पाठ्य सामग्री ,और अन्य अपलोड किये गए फाइल को देख सकते है उसमे आवश्यक संसोधन भी कर सकते है। अपलोड कंटेंट को कैसे देखें जानने के लिए इसे पढ़ें -पोर्टल में अपलोड कंटेंट कैसे देखें।  

5 - असाइनमेंट जांचें 

6 - ग्रुप बनायें 

ग्रुप बनायें यह विकल्प भी बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण है। इस विकल्प की सहयता से ऑनलाइन कक्षा के लिए ग्रुप बना  सकते है। वर्चुअल क्लास के लिए ग्रुप इसी विकल्प की सहायता से बनाया जाता है।  वर्चुअल क्लास के लिए ग्रुप बनाने के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए लिंक को टच करके पढ़ें। 

ऑनलाइन क्लास /वर्चुअल क्लास के लिए ग्रुप कैसे बनाये -पूरी जानकारी प्राप्त करें। 


7 - विद्यार्थी का सन्देह 

विद्यार्थी का संदेह यह विकल्प अभी अभी जोड़ा गया है। इस विकल्प की सहायता से विद्यार्थी के द्वारा पूछे गए सवालों और गृह कार्य को शिक्षक  देख सकते है।  साथ ही इस विकल्प में जाकर शिक्षक ,विद्यार्थी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दे सकते है।  

8-रिपोर्ट 
ऑनलाइन पोर्टल में रिपोर्ट विकल्प में जाकर आप अपलोड किये गए नए रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसे कि नीचे बताया गया है। 

9-अपलोड की गयी पुस्तक
जैसे ही आप रिपोर्ट विकल्प पर टैप करेंगे नए पेज ओपन होगा इस नए पेज में अपलोड की गयी पाठ्यपुस्तक वाला विकल्प मिलेगा। इसमें जाकर आप कक्षा 1 से 10 तक सभी पुस्तक का पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड कर सकते है। 

10-हमारे नायक 
हमारे नायक यह विकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें जाकर आप ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हमारे लीडर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप भी इस क्षेत्र में कार्य करके अपना नाम यहाँ जुड़वाँ सकते है।

पढ़ई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल में विभिन्न विकल्पों और उनके कार्य के बारे में जानकारी आज के आर्टिकल में दिया गया है। शिक्षा विभाग से सम्बंधित इसी प्रकार की  जानकारी पाने के लिए आप abdsnews.com  के साथ बने रहिये।

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments