HTML/JavaScript

Padhai Tunhar Duaar (पढ़ई तुंहर दुआर) में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी प्राप्त करें ,,,,एक पंजीयन से दो या अधिक विद्यार्थी कैसे करेंगे अध्ययन



Padhai Tunhar Duaar (पढ़ई तुंहर दुआर) में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन,,,एक ही घर से दो या अधिक विद्यार्थी अलग अलग कक्षा में हो तो क्या करें :

पढ़ई तुंहर दुआर छग में ऑनलाइन शिक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीक है। इस तकनीक में प्रदेश के शिक्षक ,विद्यार्थी और पालक सभी को जोड़ने का काम चल रहा है। 

ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी घर में रहकर ही अपने कक्षा की पढाई कर सकता है। इस पोर्टल के लिए छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग में एक वेबसाइट भी जारी कर दिया है जिसका लिंक cgschool.in है। 
विद्यार्थियों का पंजीयन :- आज के आर्टिकल में आपको विद्यार्थियों के पंजीयन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है। जिसकी सहायता से पंजीयन में आने वाली कुछ दिक्क्तों को सुलझाया गया है 

विद्यार्थी और शिक्षकों को पंजीयन कैसे करना है इसके बारे में पहले ही हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से बताया गया है। यदि आप उसके बारे में जानना चाहते है तो इसे जरूर पढ़ें - पढ़ई तुंहर दुआर में शिक्षक और विद्यार्थी पंजीयन कैसे करें। 



पंजीयन में आने वाली समस्याएं 

फ्रैंड्स जैसे कि आपको ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल में पंजीयन की पूरी प्रकिया बताया गया ,उम्मीद है आप अपना पंजीयन करके बच्चों का पंजीयन भी शुरू कर दिए होंगे। 

पंजीयन से सम्बंधित कुछ समस्याएं भी आने लगी है ,इसके सम्बन्ध में बहुत से शिक्षकों द्वारा कमेंट करके भी जवाब माँगा गया है। आज हम उन समस्याओं के बारे में बताएँगे साथ ही उस समस्या का समाधान भी आपको बताया जायेगा। 

पढ़ई तुंहर दुआर में आने वाले समस्या शिक्षकों के द्वारा बताया गया समस्याएं ये  है कि -जैसे एक ही घर में एक से अधिक विद्यार्थी है और वे अलग अलग कक्षाओं में अध्ययन करते है। तो उनका रजिस्ट्रेशन कैसे करें जबकि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही बार पंजीयन होता है। 

दूसरी समस्या ये बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के समय कुछ गलत जानकारी अपलोड हो गयी उसे कैसे ठीक करें ?  इसके साथ ही कुछ लोगों ने पासवर्ड कैसे बनायें इसके बारे में भी पूछा है। 

चलिए आपको समस्याओं के समाधान के बारे में बताते है। 

मोबाइल नंबर से पंजीयन 

दोस्तों पढ़ई तुंहर दुआर में शिक्षक और विद्यार्थियों का पंजीयन मोबाइल नंबर के माधयम से किया जा रहा है। और आपको बता दें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही बार पंजीयन की सुविधा पोर्टल में दिया गया है। शिक्षकों के सम्बन्ध में तो कोई दिक्क्त नहीं है। लेकिन विद्यार्थियों के सम्बन्ध में कुछ लोग कन्फुज हो रहे है। 

यदि आपके स्कूल में एक ही घर के एक से अधिक विद्यार्थी अलग अलग कक्षाओं में अध्ययन करते है लेकिन उस पालक के पास केवल एक ही मोबाइल नंबर है तो आपको इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। 

विद्यार्थी पंजीयन में कक्षा का सीमांकन नहीं 

पंजीयन के समय एक मोबाइल नंबर से केवल एक बच्चे का पंजीयन होगा ये बिलकुल सही है। लेकिन एक बात आपने ध्यान दिया होगा पंजीयन करते समय कक्षा का सीमांकन नहीं करना  होता है। अर्थात केवल विद्यार्थी के नाम और पता ही भरना होता है। 

यदि आपके स्कूल में एक ही घर से एक से अधिक विद्यार्थी पढ़ते है और वे अलग अलग कक्षाओं  आप किसी एक विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन  ही करें। और इस नंबर से  लॉगिन करके कक्षा 1 से 12 तक अध्ययन कर सकते है। 

एक मोबाइल नंबर से पंजीयन करके सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम के बारे में ऑनलाइन अध्ययन किया जा सकता है। विद्यार्थी लॉगिन करने के बाद अपने कक्षा के अनुसार अध्यन  कर सकते है। अर्थात  पंजीयन से 2 या अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर सकते है। 

ऑनलाइन कक्षायें अलग-अलग समय में 

ऑनलाइन कक्षा की बात तो राज्य स्तर से अलग अलग कक्षाओं के लिए अलग अलग समय  सारणी बनाये गए है ,जिससे सभी बच्चों को लाभ मिल सके। इस प्रकार एक रजिस्ट्रेशन से 2 या अधिक कक्षा  के विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन कर सकते है। 

पंजीयन में गलती हुई तो क्या करें 



पंजीयन की प्रक्रिया आपको सावधानी पूर्वक  करना है खास कर मोबाइल नंबर बहुत सावधानी से भरें क्योंकि यह बदलेगा नहीं।  यदि आप पता ,जिला ,ईमेल  आदि में संसोधन  करना चाहते है तो कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे क्रम बताया गया है। 

1. ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट  cgschool.in पर जाएँ। 
2. पंजीयन  किये गए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। 
3. नए पेज में मेनू विकल्प पर टैप करें। 
4. विद्यार्थी के कार्य में जाएँ। 
5. विद्यार्थी प्रोफाइल संसोधन पर जाएँ। 
6. अब आप आवश्यक संसोधन करें। 
7. पंजीयन बटन पर टैप करें। 

इस प्रकार आप अपने प्रोफाइल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर ऊपर बताये अनुसार संसोधन कर सकते है। इसी प्रकार शिक्षक प्रोफाइल में भी संसोधन किया जा सकता है। 

पूरी जानकारी के लिए इसे पढ़ें -  शिक्षक प्रोफाइल और अपलोड कंटेंट संसोधन कैंसे  करें।   

आज का आर्टिकल  Padhai Tunhar Duaar (पढ़ई तुंहर दुआर) में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी प्राप्त करें ,,आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं। 

पढ़ई तुंहर दुआर से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोर प्रश्न हो या कुछ प्रॉब्लम हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपकी पूरी मदद की जाएगी।

आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 

👉Join  Whatsapp Group 

इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है 

👉Join Telegram Chanel

Post a Comment

0 Comments