HTML/JavaScript

Padhai Tunhar Duaar Me Online Class Kaise Banaye, ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल कैसे बनायें Cisco Webex में



पढ़ाई तुंहर दुआर(cgschool.in) में Online Class कैसे बनायें

पढ़ाई तुंहर दुआर ,ऑनलाइन शिक्षा की एक महत्वपूर्ण और नया योजना है। इस योजना के अंतर्गत शिक्षक और विद्यार्थी अपने घर में रहते हुए अध्ययन -अध्यापन कर रहे है। जैसे कि आपको मालूम ही है कोरोना के इस संकट काल में सभी शैक्षणिक संस्थाएं पूरी तरह से बंद है ,ऐसे में कोई न कोई विकल्प ढूंढना जरुरी था। 

विकल्प के तौर पर पढ़ाई तुंहर दुआर का चयन किया गया। इस योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग और NIC ने मिलकर एक वेबसाइट भी बनाया है जिसका वेब एड्रेस cgschool.in है।




cgschool.in में प्रदेश के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। अभी वर्तमान स्थिति की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश शिक्षकों द्वारा इस पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है। 

ऑनलाइन क्लास लेने के लिए शिक्षकों  विद्यार्थियों को कुछ दिक्क्तों का सामना भी करना पड़ रहा है ,जिसमे सबसे बड़ी समस्या Cisco webex  में बच्चों  का अकाउंट बनाना है , ये समस्या शिक्षकों में भी देखा जा रहा है। आज के आर्टिकल में इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करने जा रहे है। 

ऑनलाइन क्लास के लिए जरुरी बातें 

ऑनलाइन क्लास लेने के लिए कुछ जरुरी बातें है उनको  हम नीचे बिंदुवार बता रहे है उसके बाद विस्तार  बिंदुओं के बारे में बताएँगे। 

  •  मोबाइल में Cisco Webex 
  • स्मार्ट फ़ोन 
  • इंटरनेट नेटवर्क 
  • cgschool.in में पंजीयन 
मुख्य रूप से ऊपर बताये गए चार बिंदु ऑनलाइन क्लास के लिए अनिवार्य है ,यदि शिक्षक और विद्यार्थी इन चार बिंदुओं से बिलांग करते है तो ऑनलाइन क्लास (वीडियो +आडियो ) संचालित किया जा सकता है। चलिए आपको ऑनलाइन क्लास संचालित करने के कुछ आसान स्टेप के बारे में बताते है। 

Cisco Webex में अकाउंट बनाना 

ऑनलाइन क्लास लेने के लिए आपके मोबाइल में कोई ऐसा App या सॉफ्टवेयर होना जरुरी है जो एक दूसरे को वीडियो काल से जोड़ सके। इसी में से एक है Cisco Webex App .

Cisco Webex में पंजीयन (Register) कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इसे पढ़ें - Cisco Webex में अकाउंट कैसे बनायें 



उम्मीद है आपने ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से सिस्को वेबेक्स में अकाउंट बनाना सिख गए होंगे। चलिए अब आपको सिस्को वेबेक्स में ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल कैसे बनायें इसकी पूरी जानकारी बताते है। 

  • अपने मोबाइल में डाउनलोड किये गए Cisco Webex App को ओपन करें। और Sign In पर टैप  करें। 

  • जैसे ही आप SIGN IN पर क्लिक करेंगे ,  App नए पेज में खुलेगा जिसमे आपका ईमेल दिया रहेगा ,इस पेज में Next पर टैप करें जिससे पुनः नया पेज ओपन होगा ,जिसमे select site के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब Cisco Webex अकाउंट में बनाये गए पासवर्ड डालकर Next पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप cisco webex में Sign in हो जायेंगे। 

  • My Meeting वाले पेज में प्लस चिन्ह [+] पर टैप करें। 

  • अब आपके सामने schedule Meeting का पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको ऑनलाइन क्लास की Schedule बनाना है। 
  • ऑनलाइन क्लास की शेड्यूल बनाने के लिए आप पॉसवर्ड को अपने सुविधानुसार बना लें ,इसके लिए show password पर चेक मार्क करें जिससे डिफाल्ट पासवर्ड दिखेगा इसे हटा ले और नए सरल पासवर्ड बना लें जैसे -1234 .

  • अब ऑनलाइन क्लास की तिथि (दिनांक) और समय सेट कर लें ,उसके बाद क्लास की अवधि भी सेट करें। ये सभी सेट हो जाने के बाद ऊपर दाएं भाग में दिए गए  Schedule  पर टैप  करें। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। 
  • इस प्रकार आपका ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल बनकर तैयार हो गया। इसका लिंक आप सोशल मिडिया या अन्य किसी प्लेटफार्म में शेयर कर सकते है जिससे निर्धारित समय में विद्यार्थी आपका क्लास ज्वाइन कर सकते है। 
ऑनलाइन क्लास का लिंक शेयर और अपलोड कैसे करें 



फ्रेंड्स उम्मीद करते है इस आर्टिकल में बताये अनुसार आपने अपना ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल तैयार कर लिया होगा। अब इस क्लास की लिंक को आपको अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। इसके लिए लिंक को शेयर करना होगा। 

ऑनलाइन क्लास के लिंक को शेयर कैसे करें और इस लिंक को cgschool.in पोर्टल में बनाये गए ऑनलाइन क्लास में कैसे अपलोड करें ,इस पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए आप इसे पढ़ें - ऑनलाइन क्लास के लिंक को cgschool पोर्टल में कैसे अपलोड करें ,,लिंक शेयर कैसे करें ,,ऑनलाइन क्लास कैसे बनायें। 

आज का हमारा यह लेख - Padhai Tunhar Duaar Me Online Class Kaise Banaye, ऑनलाइन क्लास का शेड्यूल कैसे बनायें Cisco Webex में ,,आपको कैसे लगा ,क्या ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है ,,कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही आपका कोई सुझाव हो तो भी बताएं। धन्यवाद। 

 महत्वपूर्ण जानकारी -इसे भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments