HTML/JavaScript

असाइनमेंट ब्रेकिंग : कम से कम 70 % असाइनमेंट करने वाले विद्यार्थी ही मुख्य परीक्षा 2020-21 में शामिल हो सकेंगे - माशिमं ने जारी किया आदेश

विद्यर्थियीं को करने होंगे कम से कम  70 % असाइनमेंट 

वर्तमान समय में कोरोना महामारी संक्रमण के कारण प्रदेश के स्कूल बंद है। जैसे कि आपको मालूम है कोविड -19 के फैलते संक्रमण के कारण सभी स्कूल और कालेज पिछले सात महीनों से बंद है जो अभी तक नहीं खुल पाया है। 

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासन की ओर से कई विकल्पों पर कार्य किये जा रहे है -जैसे पढ़ाई तुंहर दुआर , मोहल्ला क्लास ,बुल्टू के बोल ,मिस्ड काल गुरूजी आदि। आपको बता दें कि ये विकल्प शिक्षकों के द्वारा ही शुरू किये गए है। 

मुख्य पाठ्यक्रम में 30-40 % की कमी 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए बोर्ड कक्षाओं के मुख्य पाठ्यक्रम में 30 से 40 % तक की कटौती कर दी है। इसकी जानकारी हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से पहले ही दिया जा चूका है। यदि आप इसकी पुरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें। 

6 माह तक होंगे होम असाइनमेंट 


मंडल ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिमाह प्रत्येक विषय के लिए 20 नंबर का असाइनमेंट लेने का निर्णय  लिया है। इसके अंतर्गत माह सितंबर से फरवरी तक कुल छह माह तक विद्यार्थियों को होम असाइनमेंट लिखना है। 

होम असाइनमेंट के प्रश्न प्रत्येक माह के पहली तारीख या इससे एक दिन पहले मंडल के वेबसाइट में अपलोड कर दी जाती है ,जिसे शिक्षक व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों को भेजते है। 

विद्यार्थी असाइनमेंट को लिखकर 10 दिवस के अंदर स्कूल में जमा करते है ,जिसे विषय शिक्षक के द्वारा जांच करने के पश्चात उनके नंबर ऑनलाइन मंडल के वेबसाइट में अपलोड किया जाता है। अपलोड करने की प्रक्रिया के लिए नीचे आर्टिकल को पढ़ें। 
  • असाइनमेंट के अंक ऑनलाइन कैसे अपलोड करें -पूरी जानकारी देखें। 

मुख्य परीक्षा के  के लिए  70 % असाइनमेंट अनिवार्य 


प्रत्येक माह होने वाले होम असाइनमेंट में से कम से कम 70 % असाइनमेंट करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है। तभी विद्यार्थी को वर्ष 2020 -21 के मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने  की अनुमति होगी। 
यदि कोई विद्यार्थी  प्रत्येक विषय में 70 प्रतिशत से काम असाइनमेंट करता है वह मंडल से जारी आदेश के अनुसार मुख्य परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेगा। 

70 प्रतिशत को ऐसे समझें 

जैसे की आपको बताया गया है कि माह सितंबर से फरवरी तक कुल 6 महीने तक होम असाइनमेंट लिए जायेंगे जो प्रत्येक विषय के लिए है। 

अतः प्रत्येक विद्यार्थी को 6 असाइनमेंट में से प्रत्येक विषय के कम से कम 4 असाइनमेंट करना अनिवार्य होगा ,तभी वह विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र मने जायेंगे। 

30 % अंक आंतरिक मूल्याङ्कन में मान्य 

होम असाइनमेंट में विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किये गए अंकों में से 30 प्रतिशत अंक को आंतरिक मूल्याङ्कन के रूप में मान्य करने का निर्णय मंडल द्वारा लिया गया गया है। इसे आप नीचे दिए गए उदाहरण से समझ सकते है। 

जैसे - किसी विषय में 6 माह में प्राप्त किये अंक क्रमशः - 18+20+17+16+18+20 = 109 . अर्थात कोई विद्यार्थी किसी विषय में कुल 6 असाइनमेंट में 109 नंबर प्राप्त किया है तो 109 नंबर का 30 % अर्थात 33 नंबर उस विद्यार्थी को आंतरिक मूल्याङ्कन के रूप में दिया जायेगा।

आज के लेख में वर्ष 2020-21 के लिए लिए जा रहे असाइनमेंट और परीक्षा से सम्बंधित जानकारी (कम से कम 70 % असाइनमेंट करने वाले  विद्यार्थी ही मुख्य परीक्षा 2020-21 में शामिल हो सकेंगे) साझा किया गया है। उम्मीद करते है ये जानकरी सभी शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। ये आर्टिकल सभी को शेयर करें जिससे इसके बारे में सभी अवगत हो सके। 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments