उ.व.शि. ,प्र.पा.प्राथमिक शाला और शिक्षक एल बी का होगा प्रमोशन
शिक्षा विभाग में पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है -क्योंकि उच्च कार्यालय से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। आज के लेख में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद में प्रमोशन की जानकारी दिया गया है।
नमस्कार साथियों abdsnews.com में आपका स्वागत है। हमेशा की तरह आज आपको शिक्षकों के सम्बन्ध में एक अच्छी जानकारी बताने जा रहे है। जो पदोन्नति के सम्बन्ध में है।
एच एम मिडिल स्कूल में प्रमोशन (MS H.M.)
कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा ,बिलासपुर संभाग छग से जारी किये पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला (ई संवर्ग ) पद में पदोन्नति किया जाना है इसके लिए पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की जानकारी 30.10.2020 तक उपलब्ध कराने कहा गया है।
जे डी से जारी पत्र में कहा गया है कि संभाग स्तर की सभी पदो की पदोन्नति की प्रक्रिया को नवंबर 2020 तक पूर्ण किया जाना है। अतः उम्मीद किया जा रहा है कि ये पदोन्नति की प्रक्रिया अब तेज गति से चलेगी।
पांच वर्ष की गोपनीय चरित्रावली
पदोन्नति के पात्र उच्च वर्ग शिक्षक ,प्राथमिक प्रधानपाठक और शिक्षक एल बी को पिछले पांच वर्ष की गोपनीय प्रतिवेदन देना होगा। ये प्रतिवेदन मार्च 2016 से मार्च 2020 तक होगा।
गोपनीय प्रतिवेदन में गोपनीय चरित्रावली और चल अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को दिनांक 01.04.2020 के स्थिति में वरिष्ठता सूचि जारी करने के निर्देश भी दे दिए गए है।
शिक्षक एल बी बनेंगे प्रधान पाठक
शिक्षक एल बी संवर्ग काफी लम्बे समय से प्रमोशन का इन्तजार कर रहे थे अब उनका इन्तजार खत्म होने जा रहा है। जैसे कि आपको बताया गया है -संयुक्त संचालक से जारी किये गए लेटर में उच्च वर्ग शिक्षक ,और प्राथमिक प्रधान पाठक के साथ शिक्षक एल बी संवर्ग की जानकरी भी मांगी गयी है।
शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए वरिष्ठता का निर्धारण 30.06.2006 की स्थिति में करने को कहा गया है। इस वरिष्ठता निर्धारण में अभी विरोधाभाष है। इसे आगे स्पष्ट किया जायेगा।
पदोन्नति के लिए योग्यता
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद में पदोन्नति के लिए उच्च वर्ग शिक्षक ,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक और शिक्षक एल बी स्नातक (बी ए ,बी एस सी या अन्य तीन वर्षीय डिग्री ) और प्रशिक्षित (डी एड या बी एड ) होना अनिवार्य है।
पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक का पत्र भी आपको ऊपर दिया गया है ,इस पत्र का अवलोकन करके भी आप समझ सकते है।
सहायक शिक्षकों की पदोन्नति (Promotion of Asst. Teacher )
सहायक शिक्षक जो कि प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में हैं, और वेतन के मामले में भी इस वर्ग को काफी शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। हम बात कर रहे है सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की जिनको कई वर्षों से न तो पदोन्नति मिली है और न क्रमोन्नति।
शिक्षक एल बी की जानकारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के प्रमोशनके लिए मांगे जाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि प्राथमिक शाला प्रधान पाठक और शिक्षक एल बी पद के लिए सहायक शिक्षकों की जानकारी बहुत जल्द मांगी जा सकती है।
- Read More - पदोन्नति और क्रमोन्नति के बारे में जाने
यदि शिक्षक एल बी संवर्ग को पदोन्नति मिली तो सहायक शिक्षकों को पदोन्नति मिलने में कोई भी संदेह नहीं है। अब देखने वाली बात है कि सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया कब शुरू होगी।
लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे whatsapp Group में भी जुड़ सकते है।
आज के लेख में शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति के बारे में बताया गया है। ऐसे ही नयी नयी और उपयोगी जानकारी के लिए ABDSNEWS.COM पर नियमित विजिट करें। इस आर्टिकल को सभी सोशल मिडिया में भी जरूर शेयर करें।
ये आर्टिकल भी जरूर पढ़ें
2 Comments
ekosh me pass word forgot hone k bad reset krne pr resisterd moboil no. Me send kr diya h bolta h pr koi msg n aata jisse login hone me dikkat ho rahi sir plz help me
ReplyDeletePassword reset ka viklp abhi keval tresury login me avalevel hai .aap apne DDO office se password reset kara sakte hai .
Delete