HTML/JavaScript

सत्र 2020-21 के पाठ्यक्रम में 30 से 40 प्रतिशत की कटौती की गयी - सभी विषय का पाठ्यक्रम डाउनलोड करें

शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम डाउनलोड करें 

स्कूल शिक्षा विभाग छग में शैक्षणिक सत्र सामान्यतः 16 जून से प्रारम्भ हो जाता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के संक्रमण कारण मार्च से ही स्कूल बंद कर दिए गए थे जो अब तक नहीं खुल पाया है। 

अनलॉक 4 के लिए  केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है जो 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इस गाइडलाइन में स्कूल और कालेज 30 सितंबर तक बंद रखने कहा गया।

DOWNLOAD ALL SUBJECT SYLLABUS

केंद्र सरकार के आदेश के परिपालन में छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2020- 21 के पाठ्यक्रम में 30 से 40 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया है ,इस सम्बन्ध में माशिमं ने सूचना भी जारी कर दिया है। 

कटौती के पश्चात पाठ्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट WWW.CGBSE.NIC.IN पर दिनांक 03 सितंबर 2020 को अपलोड कर दी गयी है । आप नीचे दिए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते है। 

सत्र 2020-21 के लिए शिक्षक और विद्यार्थियों हेतु आवश्यक निर्देश देखें 

जैसे कि आपको बताया गया कि सत्र 2020-21 के लिए स्कूलों में अध्यापन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है ,और अब 30 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेगी ,ऐसे में अध्यापन के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए माशिमं ने निर्देश जारी किया है ,जो निम्नानुसार है -
  • पाठ्यक्रम में 30 से 40 प्रतिशत की कटौती की गयी है। यह पाठ्यक्रम माशिमं के वेबसाइट में 3 सितम्बर को अपलोड कर दी गयी है । 
  • प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं के प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग अलग कक्षा शिक्षक नियुक्त करें। 
  • कक्षा शिक्षक को निर्देश दिया गया है कि वह कक्षा के सभी विद्यार्थियों के साथ एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनायें ,इस ग्रुप के माध्यम से वे सभी बच्चों से लगातार संपर्क में रहें। 
  • कक्षा शिक्षक व्हाट्सप्प ग्रुप में विषय से सम्बंधित कठिन अवधारणाएं प्रेषित करें और उन कठिनाइयों को दूर करें। 
  • कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए कटौती किये गए पाठ्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन क्लास संचालित किये जायेंगे ,जिसका प्रसारण यु ट्यूब चैनल पर किया जायेगा। 
  • ऑनलाइन कक्षाएं जो आयोजित की जाएगी उसमे प्रदेश के सभी विद्यार्थी एक साथ भाग ले सकते है। 
  • ऑनलाइन क्लास को रिकार्ड करके मंडल के यु -ट्यूब चैनल में दिखाया जाएगा और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट CGSCHOOL.IN पर लिंक किया जायेगा। 
  • इन वीडियो को विद्यार्थी किसी भी समय दोबारा भी देख पाएंगे। 
  • ऑनलाइन कक्षाओं का साप्ताहिक टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट में दिनांक 05 सितंबर 2020 तक उपलब्ध करा दिया जायेगा। 
  • प्रत्येक माह के पाठ्यक्रम के लिए मंडल द्वारा विषयवार असाइनमेंट तैयार किया जायेगा और उसे मंडल के वेबसाइट में अपलोड किया जायेगा।  
  • असाइनमेंट को पीडीएफ के रूप में सभी स्कूलों को भेजा जायेगा। 
  • मंडल के द्वारा अपलोड किये गए असाइनमेंट को कक्षा शिक्षक अपने क्लास के विद्यार्थियों को व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से भेजेंगे। 
  • असाइनमेंट को विद्यार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिका में हल करके प्रत्येक महीने के 15 तारीख को स्कूल में जमा किया जायेगा। 
  • असाइनमेंट को सम्बंधित विषय शिक्षक द्वारा मूल्याङ्कन किया जायेगा। 
  • असाइनमेंट में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को मण्डल के पोर्टल में अपलोड किया जायेगा। 
  • सत्र 2020 -21 की आंतरिक परीक्षा के लिए असाइनमेंट में प्राप्त अंकों को ही आधार बनाया जायेगा। 
सत्र 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम डाउनलोड करें 
10 वीं और 12 वीं का पाठ्यक्रम आप विषयवार अलग अलग भी डाउनलोड कर सकते है ,नीचे सभी विषय का लिंक दिया गया है -

कक्षा 10 वीं पाठ्यक्रम 
ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप कक्षा 10 वीं और 12 वीं के सभी विषय का पाठ्यक्रम जो 30 -40 प्रतिशत कटौती किये गए है ,उसे डाउनलोड कर सकते है। 


आज के आर्टिकल में  सत्र 2020 -21 के लिए पाठ्यक्रम में किये गए कटौती और विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए जारी किये गए निर्देश के साथ साथ पाठ्यक्रम की पूरी सूचि की जानकारी बताया गया है। आप कक्षा 10 वीं और 12 वीं के सभी विषय का पाठ्यक्रम यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। 

पाठ्यक्रम सम्बन्धी अन्य जानकारी के लिए abdsnews.com पर नियमित विजिट करते रहें। ये जानकारी यदि आपको अच्छा लगा हो तो अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें ,और किसी भी प्रकार को कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें। धन्यवाद। 
ये जानकारी भी जरूर पढ़ें 

Post a Comment

2 Comments

  1. https://www.onlinebharo.com/2020/04/zoom-app-se-online-class-kaise-le-downloadozoom-app.html

    ReplyDelete