HTML/JavaScript

समयमान वेतनमान के आधार पर सातवां वेतनमान का निर्धारण करे सरकार - शिक्षकों ने किये नए तरीके से आंदोलन की शुरुआत ,,,,आप भी शामिल हो सकते है

आंदोलन का आगाज - समयमान के आधार पर सातवां वेतनमान 

शिक्षकों के वेतन विसंगति का मामला कोई नई बात नहीं है ,चाहे वह वेतन निर्धारण हो या संविलियन ,इसके लिए शिक्षक पंचायत संवर्ग ने लम्बी लड़ाई लड़ी है ,जिसका परिणाम ये हुआ की लगभग 22 वर्षों बाद उनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है। 

संविलियन की घोषणा निश्चित ही शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ी जीत है साथ ही आने वाले पीढ़ी के लिए भी ये बड़ा सकारात्मक परिणाम साबित होगा। लेकिन संविलियन  के बाद भी वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया है ,जिसके कारण एक बार फिर शिक्षकों ने आंदोलन की शुरुआत करने का फैसला किया है। 
शिक्षकों का  ये आंदोलन इस बार अलग प्रकार का होगा और काफी पावरफुल भी है।क्योंकि शिक्षकों ने इस बार सोशल मिडिया का सहारा लिया है ,और आज के समय में सोशल मिडिया एक ऐसा माध्यम बन चूका है जिससे मिनटों में किसी कोई भी खबर पुरे देश में पहुंचाई जा सकती है।

समयमान वेतन के आधार पर वेतन गणना 

समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान के आधार पर वेतन की गणना व संविलियन के लिए राजपत्र प्रकाशन की मांग-

नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने संचालक लोकशिक्षण संचालनालय छ. ग. के नाम सयुंक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आठ वर्ष के स्थान पर दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत/ननि.संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन करने के निर्णय लिया गया है। 

इस संबंध में नवीन शिक्षक संघ छ. ग.का मांगपत्र सौपकर पूर्व सेवा शिक्षक पंचा./ननि.संवर्ग के पद पर देय समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान के आधार पर काल्पनिक वेतन की गणना कर संविलियन पश्चात शिक्षक एल.बी.संवर्ग को विद्यमान वेतनमान के अनुसार सातवां वेतनमान का निर्धारण करने कहा गया है।

नए तरीके से आंदोलन की शुरुआत 

शिक्षक एल बी संवर्ग ने अब नए तरीके से आंदोलन करने की शुरुआत की है ,इस आंदोलन में शिक्षक घर में रहकर ही आंदोलन में भाग ले सकते है। इसके लिए अब सोशल मिडिया नेटवर्क के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सभी शिक्षकों से कहा है कि अभी वर्तमान में सड़क पर उतरना अभी मना है लेकिन घर में रहकर ही अपनी महत्वपूर्ण मांग शासन तक पहुंचाएं।

इसके लिए उन्होंने कहा है कि सभी शिक्षक Twitter डाउनलोड कर इसके माध्यम से अपनी बात पोस्ट करें और संघ के इस निर्णायक अभियान का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को कहा है कि - आप सबके सहयोग से हम जल्दी ही वेतन विसंगति दूर करने में कामयाब होंगे।

यहाँ से नवीन शिक्षक संघ के twitter अभियान में आप शामिल हो सकते है। नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करके आप सीधे twitter में redirect हो सकते है।

twitter NaveenSangh  


Download twitter 

2 वर्ष में संविलियन का राजपत्र में प्रकाशन 

इसके साथ ही आठ वर्ष के स्थान पर दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचा./ ननि.संवर्ग का 1 जुलाई 2020 से शिक्षा विभाग में शिक्षक एल.बी.संवर्ग के पद पर संविलियन हेतु जल्दी राजपत्र का प्रकाशन करने एवं आठ वर्ष पश्चात शिक्षक पंचा. ननि.संवर्ग से शिक्षक एल.बी.संवर्ग के पद पर संविलियन होने के बाद पूर्व सेवा की गणना कर वेटेज का लाभ प्रदान करते हुए प्रति वर्ष का एक वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से किया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा है कि उपरोक्त दोनों मांगो को लेकर जल्दी ही प्रांतीय पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,अभिनय शर्मा,दुष्यंत कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कडव,प्रकाशचन्द कांगे,ब्रिज नारायण मिश्रा,मनोज चन्द्रा,अमित नामदेव,चन्द्र शेखर रात्रे,सतीश टण्डन,गंगा पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख.राजेश शुक्ला सहित समस्त जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियो को जिम्मेदारी प्रदानकर समयमान /क्रमोन्नति वेतनमान के आधार पर वेतन की गणना की मांग को लेकर ठोस रणनीति बनाकर सभी जिला और ब्लाक में न्याय दो सरकार आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments