HTML/JavaScript

विद्यार्थियों की एंट्री करने में लेट लतीफी करने वाले शिक्षकों और सम्बंधित अधिकारी का रोका जायेगा जून महीने का वेतन - DEO

 सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थी पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री 

सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री नए विद्यार्थी पोर्टल में किये जा रहा है। इसके लिए लोक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी भी कर दिया गया था। आदेश में छग के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को विद्यार्थियों की एंट्री करने कहा गया है। 

विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री करने में कई जिले बहुत पीछे है ,तो कुछ स्कूलों ने तो विद्यार्थियों की एंट्री भी शुरू नहीं किये है ,जिससे जिला शिक्षा अधिकारीयों  द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया है। 


विद्यार्थियों की एंट्री करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने एनआईसी के साथ मिलकर एक नए पोर्टल का निर्माण किया गया है जो cgschool.in पोर्टल से लिंक है ,और इसी पोर्टल के लॉगिन आईडी से लॉगिन करना है। 

विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें इसके लिए हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया है ,आप वहा से ऑनलाइन एंट्री की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

नए पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें - पूरी जानकारी देखें 

एंट्री नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्यवाही 

जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी ,नोडल अधिकारी ,प्राचार्य और संस्था प्रमुखों के नाम से आदेश जारी किया है जिसमे जिले में विद्यार्थियों की एंट्री बहुत धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त किया गया है। 

आदेश में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारीयों को उनके विकास खंड का नोडल नियुक्त किया गया है। और आदेशित किया गया है कि संकुलवार  टीम बनाकर विद्यार्थियों की एंट्री रिपोर्ट प्रतिदिन देने कहा गया है। 

 सभी स्कूलों को निर्धारित समय में विद्यार्थियों की एंट्री करने कहा गया है। यदि कोई संस्था इस कार्य को समय में पूर्ण नहीं करेंगे तो उनका जून महीने के वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी साथ ही कार्य के प्रति गम्भीर  नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को भेजा जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी कर्मचारी और अधिकारी स्वयं होंगे। 

DEO का आदेश डाउनलोड करें 

इस प्रकार का आदेश छग के अन्य जिलों के लिए भी जहाँ विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया बहुत धीमे गति से चल रही है या शुरू नहीं हुआ है ,उनके लिए भी जारी हो सकती है। इस प्रकार के किसी भी असावधानी से बचने के लिए विद्यार्थी एंट्री कार्य को समय पर पूर्ण करें। 

ये आर्टिकल भी जरूर पढ़ें 


Post a Comment

0 Comments