HTML/JavaScript

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त जारी | कितनी राशि खाते में आया चेक करें - Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojna First Instalment Release

राजीव गाँधी किसान न्याय योजना छग  


छग के किसानों को उनकी धान के फसल पर लाभ पहुँचाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की शुरुआत किया है। इस योजना के तहत छग के किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अंतर् राशि को सीधे किसानों के खाते में जमा किया जाता है। 

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के अंतर्गत छग के 22 लाख किसान लाभान्वित होंगे ।बजट में भी 5000 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान इसके लिए किया गया है।  इस राशि का उपयोग किसानों के धान के फसल पर समर्थन मूल्य के अंतर् राशि को किस्तों में देने में किया जाता है। 



खरीफ फसल वर्ष 2020-21 में क्रय किये गए धान पर किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार की सहायता राशि दिया जायेगा ,एवं आने वाले साल में भी यही राशि मिलेगी। इससे पहले एकड़ में 10 हजार रूपये दिया गया था। 

पहली क़िस्त जारी 1500 करोड़ का भुगतान 


राज्य के किसानों को वर्ष 2020 में किये गए धान के विक्रय पर समर्थन मूल्य 2500 के अंतर् राशि को बोनस के रूप में राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के रूप में दिया जा रहा है। 

अंतर् राशि को चार किस्तों में दिया जायेगा , जिसकी पहली क़िस्त 21 मई 2021 को जारी कर दिया गया है। पहली क़िस्त में छग के लगभग 22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। 

राशि खाते में आया कि नहीं कैसे जानें 


राज्य सरकार द्वारा राजीव गाँधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) की पहली क़िस्त आज जारी कर दिया गया है। ये राशि संबंधित किसानों के खाते में जमा हो गया है। राशि खाते में आया की नहीं ये जानना भी बहुत जरुरी है। 

चूँकि राशि सीधे बैंक खाते में जमा हुआ है ऐसे में बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर में राशि जमा होने का मैसेज आया होगा ,अतः अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को जरूर देखें। 

कई बार नेटवर्क समस्या के कारण  मैसेज नहीं आ पाता है ऐसे में किसान संबंधित बैंक में जाकर अपने खाता की जानकारी ले सकते है। साथ ही पासबुक में एंट्री कराकर भी राशि जमा होने की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

राशि की गणना कैसे हुई देखें 

छग सरकार ने धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल रखी है। अर्थात्त एक क्विंटल के पीछे 2500 रूपये किसानों को दिया जायेगा। लेकिन खरीदी के समय न्यूनतम समर्थन मूल्य मोटा धान के लिए 1835 रूपये और पतला धान के लिए 1888 रूपये भुगतान कर दिया गया है। 

इस प्रकार अब किसानों को मोटे धान में 665 रूपये और पतले धान  में  612 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में भुगतान किया जा रहा है। अतः एकड़ में किसानों को 9975 रूपये और 9180 रूपये मिलेगा। क्योंकि एक एकड़ में 15 क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है। 

Post a Comment

0 Comments