HTML/JavaScript

CG Lockdown Update : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण छग के कई जिले लॉक डाउन - देखें कब कहाँ और कब तक रहेगा लॉक डाउन

 छग में कोरोना का कहर जारी - लॉक डाउन 

कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण पुरे विश्व में अपना भयानक रूप दिखा रहा है। इस समय भारत में कोरोना की दूसरी चल रही है ,इसके साथ ही संक्रमण बहुत तेजी से फ़ैल रही है। कई राज्य पहले ही लॉक डाउन की घोषणा कर चुके है। तो कई जगह नाईट कर्फ्यू लगी हुई है। 

कोरोना के दूसरी लहर बहुत ज्यादा डराने वाली है ,क्योंकि अचानक पुरे देश में वायरस संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गयी है ,साथ ही मृत्यु दर भी कुछ दिनों से बढ़ने लगी है ,ऐसे में शासन और प्रशासन हरकत में आई है और लॉक डाउन का निर्णय भी लिया जा रहा है। 


ये भी पढ़ें - कोरोना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और इससे बचने के उपाय 

छग राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है ,स्थिति ऐसा है कि कोरोना संक्रमण के मामले में छग दूसरे नंबर में आ गया है। वर्तमान समय की बात करें तो प्रतिदिन 15000  से ज्यादा मरीज केवल छग राज्य में मिलने लगे है ,जो चिंता का विषय है। 

छग के कई जिले  LOCKDOWN 

कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब टीकाकरण के साथ लॉक डाउन ही सबसे बड़ा हथियार है। जैसे कि कुछ ही दिनों में कोरोना की रफ़्तार बहुत तेज हो गयी है और  मौत का आंकड़ा डराने वाला है। अकेले छग राज्य में प्रतिदिन कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 से ऊपर है। 

छग के कई जिले अब तक लॉक डाउन किये जा चुके है साथ ही कुछ जिले लॉक डाउन की अवधि को बढ़ा दिए है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि कोरोना कितना भयानक रूप में है। साथियों नीचे आपको छग के जिलों की सूचि दिया जा रहा है ,जिसमे बताया गया है कि कहा कब से कब तक लॉक डाउन किया गया है। 

लॉक डाउन जिलों की पूरी सूचि देखें 

1- दुर्ग - 6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 था ,अब इसे 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 

2 - रायपुर - 9 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

3-राजनांदगाव - 10 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

4 - बेमेतरा - 10 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

5- बालोद -10 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

6- बलौदाबाजार - 11 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

7 - कोरिया - 11 अप्रैल से 19 अप्रैल 2021 

8 - धमतरी - 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2021 

9 -जशपुर -  11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021 

10- कोरबा -  12 अप्रैल से 21 अप्रैल 2021 

11 - सरगुजा -  13 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 

12 - सूरजपुर -  13 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 

13 - रायगढ़ -  14 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 

14 - महासमुंद -  14 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 

15 - कबीरधाम - 15 दिन का आंशिक लॉक डाउन 

16 - जांजगीरचांपा -  13 अप्रैल से 23 अप्रैल 2021 

17- बिलासपुर -  14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2021 

18- बस्तर - 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 

लॉक डाउन के दौरान जिले की सीमायें सील रहेंगी ,जिससे किसी भी प्रकार का आवागमन प्रभावित रहेंगे। अति आवश्यक सेवाओं जिसकी सूचि जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है ,उनके लिए शर्तों के साथ छूट रहेगी। 

सब्जी बाजार ,और प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे ,धार्मिक स्थल भी नहीं खुलेंगे ,किराना दूकान बंद रहेंगे ,बेवजह बाहर घूमने पर प्रतिबंद है ऐसा पाए जाने पर कार्यवाही होगी ,किसी भी प्रकार की सभा और जुलुस नहीं होगी ,शराब दुकानें बंद रहेंगी। 

इन्हें मिलेगी शर्तों के साथ छूट 


जिला प्रशासन ने लॉक डाउन को पूरी तरह से सख्त बनाने के लिए आदेश जारी किया है ,इसके साथ ही कुछ शर्तों के साथ छूट की बात भी कही है ,नीचे बताया गया है कि किन सेवाओं के लिए और किन् शर्तों के साथ छूट का प्रावधान होगा। 

1 - अस्तपताल ,मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पम्प को शर्तों के साथ खोलने की छूट होगी। शर्तें जिला प्रसाशन के आदेश से देख सकते है। 

2 - टीकाकरण ,मेडिकल एमरजेंसी जैसे हालात में यहाँ जाने के लिए बाहर निकल सकते है। 

3 - सरकारी वाहन ,एम्बुलेंस ,मेडिकल सामग्री पहुँचाने वाली गाड़ियां निर्धारित स्थान के लिए चल सकेंगी। 

4 - एल पी जी गैस सिलेंडर की ढुलाई करने वाली गाड़ी और इ पास वाली गाड़ियों को छूट रहेंगी। 

5 - दूध से सम्बंधित सेवा के लिए कहा गया है कि घर में दूध पहुँचाने की अनुमति होगी साथ ही दूध पार्लर निर्धारित समय के लिए खुल सकेंगे। 

6 - समाचार पत्र वितरित करने वाले हॉकर निर्धारित समय में पेपर बाँट सकेंगे। 

7 - पेट शॉप और अक्वेरियम की दूकान चारा के लिए खुलेंगे। 

इस प्रकार उक्त सेवाओं के अलावा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को देखा जा सकता है। 

साथियों कोरोना महामारी के इस संकटकाल में हम अपना और अपने परिवार की देखभाल बहुत अच्छे से करें और शासन प्रशासन द्वारा जारी किये गए लॉक डाउन का जरूर पालन करें। अपने घर में रहें -सुरक्षित रहें।  

Post a Comment

0 Comments