HTML/JavaScript

इस सत्र नहीं होगा जनरल प्रमोशन -अपने स्कूल में ही परीक्षा देंगे छात्र

 शिक्षा सत्र 2020-21 में जनरल प्रमोशन नहीं 

रायपुर : छग राज्य बोर्ड में सत्र 2020-21 में जनरल प्रमोशन नहीं होगा ,इस सम्बन्ध में कक्षा 9 वीं और 11 वीं के छात्रों के लिए कहा गया है कि वे जिस  स्कूल में पंजीकृत है अर्थात अध्ययनरत है वहीँ जाकर ऑफलाइन परीक्षा देंगे। 

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले शिक्षा सत्र 2019-20 में स्कूल बंद हो गए थे जिससे कक्षा 1 से 8 और 9 वीं एवं 11 वीं के छात्रों को जनरल प्रमोशन  गया था ,और विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए अगले क्लास में प्रमोट हो गए। 


सत्र 2020-21 में भी अभी तक स्कूल नहीं खुल खुल पाया है और आगे कब खुलेगी इसके बारे में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किये गए है। छग बोर्ड की और से छत्रों की परीक्षा के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र जनरल प्रमोशन नहीं होगा। 

स्कूल शिक्षा सचिव ने इस सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट कर दिए है जिससे छात्र समय रहते परीक्षा की तैयारी कर सके। इसके साथ ही प्राचार्यों को भी परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए है। 

कक्षा पहली से आठवीं तक स्थिति 

कक्षा 1 से 8 तक के सन्दर्भ में अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। फिलहाल इस कक्षाओं के छात्रों का प्रतिमाह असेसमेंट के आधार पर मूल्याङ्कन  किया जा रहा है। 

फरवरी माह तक असेसमेंट के बाद इन कक्षाओं के लिए भी कोई अलग से दिशा निर्देश जारी किया जायेगा। प्रदेश में इस समय स्कूल बंद है लेकिन शिक्षकों ने अपने कर्तव्यों का वहां करते हुए विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास के माध्यम से बच्चो को शिक्षा दे रहे हैं। 

मोहल्ला क्लास ,बुल्टू के बोल और कई नवाचार के माध्यम से शिक्षक गावों में जाकर नियमित क्लास ले रहे है। और इसी आधार पर असेसमेंट भी किया जा रहा है। 

कम से कम 70% असाइनमेंट अनिवार्य 

कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का असाइनमेंट माह अक्टूबर से चल रहा है। जिसमे प्रतिमाह के अंत में माशिमं द्वारा असाइनमेंट के प्रश्न जारी कर दिया जाता है। 

शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों को ये प्रश्न भेजकर असाइनमेंट लिखने के बारे में गाइड किया जाता है और छात्र प्रतिमाह के 10 तारीख तक असाइनमेंट लिखकर स्कूल में जमा करते है। 

विषय शिक्षक असाइनमेंट चेक करके विद्यार्थी के प्राप्तांक प्रतिमाह ऑनलाइन एंट्री करते है। असाइनमेंट के बारे में बोर्ड की और से पहले ही निर्देश जारी कर दिए है कि विद्यार्थियों को कम 70 % असाइनमेंट करना अनिवार्य होगा। 

जिस विद्यार्थी का असेनमेंट 70% से कम होगा उसे मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किया जायेगा। जैसे कि 7  असेनमेंट में कम से कम 4 असाइनमेंट प्रति विषय में करना अनिवार्य है। 

असाइनमेंट से सम्बंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करके आप विस्तार से जान सकते है। 

प्रतिमाह असाइनमेंट यहाँ से डाउनलोड करें 

70 % असाइनमेंट करना अनिवार्य क्यों -जानें 



Post a Comment

0 Comments