HTML/JavaScript

सत्र 2022-23 असेसमेंट : कक्षा 1 से 8 तक बच्चों का होगा वार्षिक आंकलन - समय सारणी और दिशा निर्देश जारी | Endline Assessment Of Class 1 To 8 Student 2022-23 Time Table

विद्यार्थियों का एंडलाइन आंकलन - Student  Endline Assessment 10 अप्रैल से -टाइम टेबल देखें 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2022-23  के लिए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का आंकलन हेतु दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार इस सत्र में बच्चों का तीन स्तर में आंकलन किया जाएगा। जो बेसलाइन ,मिडलाइन और एंडलाइन (Baseline,Midline,Endline Assessment) के रूप में होगा। बेसलाइन और मिड लाइन आंकलन हो चूका है अब केवल एंड लाइन आंकलन होना शेष है। 

आज के लेख में स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है जिसे प्रत्येक शिक्षक को जो कक्षा 1 से 8 तक बच्चों को अध्यापन कराते है ,उनको इसके बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है। तो चलिए साथियों आपको सत्र 2022-23  में होने वाले आंकलन (Assessment) के बारे में बताते है। 

आंकलन क्यों - Why Need Assessment 

कोरोना महामारी के कारण लगातार दो वर्षों तक स्कूल बच्चों के लिए नहीं खुले ,जिससे बच्चों बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। इन सब समस्याओं के बीच राज्य शासन ने बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए विभिन्न वैकल्पिक व्यस्था की ,जिसमे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 




सिखने सिखाने के वैकल्पिक और परिवेश के अनुरूप विभिन्न तरीके अपनाये गए जैसे - पढ़ई तुंहर दुआर ,पढ़ई तुंहर पारा ,बुल्टू , लाउडस्पीकर एवं ऑनलाइन कक्षाएं आदि। इन सब प्रयासों से बच्चों के सिखने पर क्या प्रभाव पड़ा ,उन्होंने कितना सीखा और सिखने में कठिनाई कहाँ पर आई। 

ये सब जानने के लिए बच्चों का आंकलन बहुत जरुरी हो  गया है। इसी कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23  में कक्षा 1 से 8 तक बच्चों  का  मूल्याङ्कन और तीन स्तर में आंकलन करने का निर्णय लिया है। 

ये है आंकलन प्रक्रिया- Assessment Process

किसी न किसी माध्यम से बच्चों की पढ़ाई शिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है ,अतः कक्षा अध्यापन के दौरान बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानने के लिए इकाई मूल्याङ्कन ,बेसलाइन ,मिडलाइन ,और एंडलाइन आंकलन निर्धारित समय  के अंदर किया जाएगा। 

इकाई मूल्याङ्कन - Unit Evaluation

इकाई मूल्याङ्कन विद्यालय आधारित होगा ,इसमें मूल्याङ्कन के अंकों एवं बच्चों द्वारा सम्पन्न कार्यों का संधारण भी विद्यालय स्तर में ही किया जाएगा। इसके अंतर्गत बच्चों के विभिन्न पहलुओं को शिक्षक द्वारा पता लगाते हुए बच्चों का मूल्याङ्कन किया जायेगा। 

बेसलाइन ,मिडलाइन एवं एंडलाइन आंकलन 

बेसलाइन आंकलन (Baseline Assessment) से यह पता चल पायेगा कि बच्चे ने अब तक कितना और क्या सीखा साथ ही अभी वर्तमान में उसका शैक्षिक स्तर किस कक्षा के अनुरूप है। ये पता हो जाने पर शिक्षकों को कक्षा अध्यापन करने में सहायता मिलेगी। 

एंड लाइन आंकलन समय सारणी और  दिशा निर्देश -डाउनलोड 

बेसलाइन ,मिडलाइन और एंडलाइन  के अंकों का संधारण राज्य स्तर पर किया जायेगा जिससे राज्य की शैक्षिक प्रगति का अवलोकन करके शैक्षिक योजना बनाया जाएगा और विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर में वृद्धि किया सकेगा। 

आंकलन की यह प्रक्रिया बहुत ही सहज ,सरल और लर्निंग आउटकम पर आधारित माना जा रहा  है।  सत्र 2022 -23  में  कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यार्थियों का विषयवार  और कक्षावार आंकलन किया जाएगा। एंड लाइन आंकलन की प्रक्रिया अप्रैल माह  में होना है ,इसके लिए SCERT द्वारा समय सारणी और दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है । इसी क्रम में अब जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा भी वार्षिक आंकलन की समय सारणी जारी किया गया है। 

तीनों आंकलन के अतिरिक्त विद्यार्थियों का इकाई मूल्याङ्कन भी किया जाएगा। पुरे सत्र के दौरान कुल 3 आंकलन और 5 इकाई मूल्याङ्कन किया जाना प्रस्तावित है । 

एंड लाइन  असेसमेंट  TIME TABLE (कक्षा 1 से 5)



एंड लाइन असेसमेंट TIME TABLE (कक्षा 6 से 8 )



Endline Assessment Project Download

कक्षा 1 से 8 तक बच्चों का एंड लाइन आंकलन सम्बन्धी अपडेट और माडल उत्तर हमारे वेब साईट के माध्यम से दिया जाएगा यदि आप भी सबसे पहले जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो abdsnews पर नियमित विजित करें .साथ ही आप हमारे सोशल मिडिया group भी ज्वाइन कर सकते है .लिंक नीचे दिया गया है .

सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों के आंकलन से सम्बंधित सभी लेटेस्ट  अपडेट हमारे वेबसाइट www.abdsnews.com पर दिया जायेगा। इसके लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में भी जुड़ सकते है। 

Join Whatsapp Group 

Post a Comment

0 Comments