HTML/JavaScript

मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत कुकिंग कास्ट की राशि अब DBT के माध्यम से दिया जायेगा - मध्यान्ह भोजन पोर्टल में करनी होगी बच्चों की एंट्री

MDM Cooking Cast Amount In DBT 

भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना मध्यान्ह भोजन योजना कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को निःशुल्क दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को उनके शारीरिक और मानषिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन प्रतिदिन स्कूलों में दिया जाता है। 

कोरोना महामारी के दौर में बच्चों के पोषक मूल्य के स्तर को बनाये रखने के लिए ग्रीष्मावकाश 2021 में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कुकिंग कास्ट की राशि बच्चों को DBT के माध्यम से प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। 

इस हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययन करने वाले समस्त छात्र छात्राओं की जानकारी मध्यान्ह भोजन योजना के पोर्टल में एंट्री करनी होगी। इसके लिए लोकशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारीयों को निर्देश जारी किये है। 

MDM पोर्टल में बच्चों की एंट्री 

लोकशिक्षण संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारीयों को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीष्मकाल के  मध्यान्ह भोजन की राशि अब DBT के माध्यम से सीधे बच्चों के पलकों के खाते में जमा की जाएगी। 

राशि को DBT करने के लिए सभी पालकों के बैंक खाते का विवरण मध्यान्ह भोजन पोर्टल में एंट्री करने के लिए बच्चों की जानकारी शाला स्तर से  31 जुलाई 2021 तक मंगाई गयी है। 

छात्र छात्राओं से सम्बंधित  जानकारी की एंट्री  विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पोर्टल से किया जाएगा। ये कार्य 10 अगस्त तक पूर्ण करने के आदेश DPI से जारी कर दिया गया है। 

विद्यार्थी एंट्री में सावधानियां 

मध्यान्ह भोजन से सम्बंधित जानकारी को पोर्टल में एंट्री करते समय बच्चों का  आधार नंबर ,बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड को अच्छी तरह मिलान कर लेने कहा गया है। 

DPI का आदेश आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।  

DOWNLOAD DPI Order

Post a Comment

0 Comments