HTML/JavaScript

Shikshak Bharti UP . 69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक हफ्ते में होगी शुरू ,,,मुख्यमंत्री ने दिए आदेश



69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक हफ्ते में शुरू करने के आदेश ,,,,देखिये पूरी जानकारी विस्तार से। 

शिक्षकों की भर्ती का रास्ता अंततः साफ हो गया है ,अब जल्द ही 69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। आज आपको उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक भर्ती के बारे में पूरी जानकारी बताने जा रहे है। आज के आर्टिकल में आपको बतायेगे कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया कब तक पूर्ण हो जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती के लिए शासन ने दिसंबर 2018 में आदेश दिए थे जो लम्बे समय के बाद अब प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पदों की स्वीकृति दी थी जिसके लिए भर्ती परीक्षा भी संपन्न हो चुकी थी।


शिक्षक भर्ती का मामला किसी कारण से कोर्ट तक पहुँच गया और प्रक्रिया लंबित हो गयी ,जिसका निराकरण 6 मई 2020 को कोर्ट ने कर दिया है। अब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक हफ्ते के भीतर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए है। 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर्ट के निर्णय आने के बाद शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को एक हफ्ते में पूर्ण करने के आदेश अधिकारीयों को दिए है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के निर्णय से शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। 

शिक्षकों की भर्ती से विद्यालय में योग्य शिक्षकों की पदस्थापना हो सकेगी। शिक्षकों के इस भर्ती से बहुत से बेरोजगारों के सपने साकार हो पाएंगे। 

तीन महीने में पूर्ण होगी अध्यापकों की भर्ती 

लखनऊ हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती के प्रकरण में बुधवार 6 मई को सुनवाई करते हुए अपना निर्णय दिया है ,जिसमे 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती  60 से 65 प्रतिशत अंकों के आधार पर तीन महीने के अंदर पूर्ण करने कहा गया है। 

उच्च न्यायलय के इस आदेश से याचिकाकर्ता और शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों में ख़ुशी की लहर है ,और जल्द ही पदस्थापना होने की उम्मीद लगाए है। 

शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम (रिजल्ट)



जैसे कि आपको मालूम है 69000 शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा ली गयी थी। इस परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2019 को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम (Result) अब बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद है। 

बताया जा रह है कि परीक्षा परिणाम की घोषणा करने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकरण कार्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि यह परिणाम अब एक हफ्ते में घोषित कर दी जाएगी। 

हाई कोर्ट के आदेश की प्रति को शाशन को भेजा जायेगा ,शासन इस आदेश के क़ानूनी पहलुओं पर विचार करेगी और न्याय विभाग के सलाह मिलने पर परीक्षा नियामक प्राधिकरण कार्यालय को आवश्यक निर्देश जारी किया जायेगा। 

कार्यालय को निर्देश जारी करने के दो -तीन दिन बाद परिणाम (Result ) जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि पहले अंतिम उत्तर जारी किया जायेगा और उसके अगले दिन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 

भर्ती की मेरिट प्रक्रिया 



शिक्षक भर्ती के लिए परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को ये जानना भी बहुत जरुरी है कि आखिर मेरिट किस प्रकार बनेगा। तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है मेरिट कैसे बनेगी। 

दसवीं ,बारहवीं ,स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे -बीटीसी, डीएलएड या बी एड के 10 -10 फीसदी अंक और लिखित परीक्षा के 60 फीसदी अंक लिया जायेगा ,इसके पश्चात् शिक्षा मित्रों को मिलने वाला भारांक को भी मेरिट में जोड़ा जायेगा। 

इस प्रकार शैक्षणिक योग्यता और व्यवसायिक योग्यता के अंक एवं लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट तैयार किया गया है ,जिसे जल्द ही घोषित किया जायेगा। 

69000 शिक्षकों की भर्ती -कब कब क्या हुआ जानें 



फ्रेंड्स जैसे कि आपको बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में 69000 हजार शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिसंबर 2018 में जारी किया गया और प्रक्रिया शुरू भी हो गयी लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग डेढ़ वर्ष लग गया। चलिए जानते है कब कब क्या हुआ। 

➦ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के 69000 पदों पर भर्ती परीक्षा के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। 

➦ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा कराये जाने का आदेश  1 दिसंबर 2018 को जारी किया गया। 

➦ सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञप्ति  5 दिसंबर 2018 को दी गयी। 

➦ 6 जनवरी 2019 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। 

➦ 7 जनवरी  2019 को  सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु न्यूनतम उत्तीर्णांक घोषित किया गया। 

➦ न्यूनतम उत्तीर्णांक सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 65 % अर्थात 150 में 97.5 अंक एवं अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के लिए उत्तीर्णांक 60 %  अर्थात 150 में 90 अंक निर्धारित किया गया। 

➦ न्यूनतम उत्तीर्णांक के खिलाफ शिक्षा मित्रों ने इलाहाबाद उच्च न्यायलय में याचिका दायर किये। 

➦ 29 मार्च 2019 को शिक्षा मित्रों के पक्ष में कोर्ट का निर्णय आया जिसमे न्यूनतम उत्तीर्णांक 40 और 45 प्रतिशत के आधार पर परिणाम घोषित करने कहा गया। 

➦ राज्य सरकार द्वारा  29 मार्च 2019 के निर्णय के विरुद्ध विशेष अपील योजित की गयी। 

➦ 6 मई 2020  को  सरकार द्वारा आयोजित विशेष अपीलों को निराकृत किया गया। 

➦ उच्च न्यायलय के फैसले के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने एक हफ्ते में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिए है। 

Post a Comment

0 Comments