HTML/JavaScript

पदोन्नति से वंचित शिक्षकों का प्रस्ताव मांगी गई - जल्द ही काउंसलिंग के माध्यम से दी जाएगी पदस्थापना - संयुक्त संचालक से जारी हुआ लेटर

पदोन्नति से वंचित शिक्षकों की जानकारी 

स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद शिक्षकों की पदोन्नति की जा रही है। यह पदोन्नति एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत किया जा रहा है। जिसमे एल बी संवर्ग के शिक्षकों की सेवा पांच वर्ष को केवल एक बार के लिए तीन वर्ष किया गया है। 

पदोन्नति की प्रक्रिया लगभग सभी संभाग में चल रहा है ,वहीँ कुछ संभाग में प्रक्रिया पूर्ण भी हो चुका है और पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थापना आदेश भी जारी किया जा चुका है। पदस्थापना आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश भी दिया गया है। 

पदोन्नति से वंचित शिक्षकों की सूचि 

वर्तमान में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया में कई बड़ी गलतियां देखने को मिल रहा है। जिसमे सबसे बड़ी गलती पदोन्नति के पात्र शिक्षक प्रमोशन से वंचित हो गए है। ऐसे शिक्षक सीधे संयुक्त संचालक कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। इस सम्बन्ध में संयुक्त संचालक बिलासपुर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को लेटर जारी करके ऐसे सभी पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की सूचि मांगी है जो पदोन्नति से वंचित हो गए है। 

संयुक्त संचालक से जारी आदेश देखें 



संभागीय कार्यालय से जारी उक्त आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों और विकास खंड शिक्षा अधिकारीयों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि ई और टी संवर्ग के पदोन्नति से वंचित शिक्षकों की जानकारी प्रस्ताव सहित 20 मई तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। 

पदोन्नति से वंचित शिक्षकों को 20 मई के बाद मई महीने में ही पत्र वरीयता का लाभ देते हुए पदोन्नति दिया जायेगा। यदि कोई भी पात्र सहायक शिक्षक या शिक्षक पदोन्नति के लिए अपना अभिमत लेकर जेडी कार्यालय आते है तो उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित डीईओ और बीइओ की होगी। 

 

Post a Comment

0 Comments