HTML/JavaScript

स्कूल लगने का समय बदला - आदेश जारी , जिलेवार आदेश डाउनलोड करें

School Time Change : भीषण गर्मी को देखते हुए शाला संचालन समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव कुछ जिलों में 1 अप्रैल से  लागू है तो कुछ जिलों में 5 अप्रैल से लागु किया गया है। शालेय कैलेण्डर में भी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल सञ्चालन समय सारणी निर्धारित होती है। यह निर्धारण एक पाली और दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के अनुसार  किया गया है। 

अप्रैल माह में शाला सञ्चालन - समय देखें 

एक  पाली में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं -

  •  प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगी। 
दो पालियों में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं- 
  • प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं -प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। 
  • हाई एवं हायर सेकेंडरी शाला की कक्षाएं - प्रातः 11.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक संचालित होगी। 


शाला समय में परिवर्तन - जिलेवार आदेश डाउनलोड करें 


अप्रैल माह में भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा अपने जिले के स्कूलों का सञ्चालन के लिए समय सारणी जारी किये है। अभी तक जिन जिलों से आदेश जारी किया गया है उसका आदेश आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। 

  • मुंगेली  - आदेश डाउनलोड 
  • जशपुर - आदेश डाउनलोड 
  • बेमेतरा - आदेश डाउनलोड 
  • बिलासपुर - आदेश डाउनलोड 
  • जांजगीर चाम्पा - आदेश डाउनलोड 
  • महासमुंद - आदेश डाउनलोड 
  • रायगढ़ - आदेश डाउनलोड 
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही - आदेश डाउनलोड 

जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा जो आदेश शाला समय में परिवर्तन के लिए जारी किये जा रहे है यह आदेश छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश क्रमांक 5-39/2017/20 -तीन ,नवा रायपुर दिनांक 01/09/2018 के निर्देशनुसार है। 

इस प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में  01/09/2018 को जारी आदेश प्रभावशील है। इस आदेश के तहत प्रदेश में अप्रैल माह में स्कूल का सञ्चालन किया जा सकता है। 

Post a Comment

0 Comments