HTML/JavaScript

संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारीयों से मांगी -संस्थावार विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी

पदोन्नति ब्रेकिंग :  स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गयी है ,इस सम्बन्ध में संयुक्त संचालक कार्यालय से सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों से स्कूलों में शिक्षकों के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी मंगाई गयी है। और यह जानकारी तत्काल मांगी गयी  है। 

शिक्षा विभाग में पदोन्नति वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत केवल एक बार के लिए पांच वर्ष की शिक्षकीय अनुभव को तीन वर्ष किया गया है। यह रिलेक्सेशन केवल एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए है। इसी रिलेक्सेशन के अंतर्गत सहायक शिक्षक एल बी प्राथमिक स्कूल प्रधान पाठक बने है। और अब शिक्षक एवं मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पद में पदोन्नति जल्द किया जायेगा। 


संस्थावार विषयवार शिक्षकों के रिक्त पद की जानकारी 

सहायक शिक्षक से शिक्षक और शिक्षक से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पद में पदोन्नति संयुक्त संचालक द्वारा किया जायेगा ,इसलिए समग्र वरिष्ठता सूचि संभाग में तैयार किया जा रहा है , और यह लगभग पूर्णता की ओर है। संयुक्त संचालक बिलासपुर द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों से संस्थावार विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गयी है। इसी के अनुसार पदोन्नति किया जायेगा। 

संयुक्त संचालक का आदेश देखें 


जानकारी का प्रारूप 

संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारीयों से रिक्त पदोनो की जो जानकारी मांगी है उसका प्रारूप नीचे दिया जा रहा है। इस प्रारूप में 2008 का पदसंरचना की बात कही गयी है। अर्थात वर्ष 2008 में जो सेटअप जारी किया गया था उसी अनुसार पदों को भरा जायेगा। 

शिक्षक /शिक्षक  एल बी की जानकारी 



प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला की जानकारी 


JD Order -डाउनलोड 

Post a Comment

0 Comments