HTML/JavaScript

वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन 01.04.2023 की स्थिति में बनाने के आदेश - Order To Teacher Seniority List

Seniority List : शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में रोज नए नए  आदेश और निर्देश जारी किये जा रहे है। जिसके कारण प्रमोशन में बेवजह लेट लतीफी होते जा रहा है। आपको बता दें कि छग शासन ने एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत पांच वर्ष की शिक्षकीय अनुभव को केवल एक बार के लिए तीन वर्ष किया गया है। और इसी के अनुसार पदोन्नति होना है। 

सहायक शिक्षक से शिक्षक और शिक्षक से मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पद में पदोन्नति पर हाई कोर्ट में एक साल तक स्टे लगने के कारण पदोन्नति नहीं हो पाया है। लेकिन अब 09 मार्च को कोर्ट से फैसला आने के बाद पदोन्नति  पर लगे स्टे हट गया है ,और अब पदोन्नति किया जा सकता है। 

वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन 

पदोन्नति की प्रक्रिया का पहला स्टेप वरिष्ठता सूचि होता है। किसी भी विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू  होता है तो सबसे पहले कर्मचारियों की वरिष्ठता सूचि तैयार किया जाता है। शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों की  पदोन्नति होना है जिसके लिए वरिष्ठता सूचि तैयार किया जा रहा है। 

शिक्षकों की  वरिष्ठता सूचि पिछले एक साल से बनाया जा रहा है लेकिन अभी तक वरिष्ठता सूचि अपूर्ण ही है। इसे विभाग की उदासीनता कहें या फिर सम्बंधित अधिकारीयों की इस काम के प्रति गंभीरता का न होना। 

01.04.2023 की स्थित्ति में वरिष्ठता सूचि बनाने के आदेश 

सहायक शिक्षक शिक्षक और शिक्षक से प्रधान पाठक मिडिल स्कूल के पद में पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक कार्यालय से वरिष्ठता सूचि का अंतिम प्रकाशन किया जाना है , इसके लिए पूर्व में 01 अप्रैल 2022 निर्धारित किया गया था लेकिन अब अलग अलग जेडी से अलग अलग आदेश प्रसारित किये जा रहे है। 

हाल ही में संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग से वरिष्ठता सूचि बनाने सम्बन्धी आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को जारी किया गया है ,जिसमे वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन 01.04.2023 की स्थिति में करने कहा गया है। 

इस प्रकार विभाग में ही सामंजस्य नहीं होने का खामियाजा उन सभी शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है ,जो पदोन्नति  के पात्र है।  इसके लिए शिक्षा विभाग को जल्द ही पदोन्नति संबंधी निर्देश सभी जेडी को जारी करना चाहिए जिससे एकरूपता रह सके। 

जेडी दुर्ग का आदेश देखें   



Post a Comment

0 Comments