HTML/JavaScript

ABEO To BEO Promotion Postpond : एबीईओ से बीईओ एवं सहायक संचालक पदोन्नति आदेश स्थगित - आदेश जारी

ABEO To BEO Promotion Postpond ; शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जारी है -जिसमे कुछ पदों में पदोन्नति चला रही है तो कुछ में पदोन्नति हो चुकी है साथ ही पदस्थापना भी हो गयी है। कुछ दिन पहले ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक के पद में पदोन्नति सूचि जारी की गयी थी। 

इस सम्बन्ध में एक बड़ी खबर आ रही है कि - सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक के पद में पदोन्नति आदेश को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्थगित  कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। 

ABEO का प्रमोशन के बाद हुआ डिमोशन 

स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश में पदोन्नत सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी से विकासखंड शिक्षाधिकारी को उनके पूर्व धारित पद सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करने कहा गया है। 



प्रमोशन स्थगित आदेश देखें  

ABEO के रूप में कहाँ काम करेंगे 

जैसे कि आपको बताया गया है कि सहायक विकशखण्ड शिक्षा अधिकारी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी में पदोन्नति को स्थगित कर दिया गया है।  ऐसे में जो अधिकारी पदोन्नत हुए थे वे अब अपने पूर्व धारित पद - सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी/सहायक संचालक  के पद में कहाँ काम करेंगे - तो आदेश में इसका भी स्पष्ट उल्लेख है कि - प्रमोशन के बाद जिस स्थान पर पदस्थापना हुआ है उसी स्थान पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी /सहायक संचालक के रूप में कार्य करेंगे। 

ABEO से  BEO/सहायक संचालक- पदोन्नति आदेश स्थगित करने का कारण 

शिक्षा विभाग ने ABEO से  BEO एवं सहायक संचालक में पदोन्नति आदेश 30.12.2022 को जारी किया था जिसे अब स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि इस पदोन्नति प्रक्रिया के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया था जिसकी अंतिम सुनवाई अभी नहीं हुआ है। उसके बाद भी शिक्षा विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिया था। 

शिक्षा विभाग से पदोन्नति स्थगित करने सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि -माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका क्रमांक WPS 1304/2021 में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 24.03.2021 की जानकारी शासन एवं संचालनालय को नहीं थी। 

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिवादियों को आगामी सुनवाई तिथि को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने सम्बन्धी आदेश पारित होने के उपरांत इसकी जानकारी प्राप्त हुई। 

जैसे ही माननीय उच्च न्यायलय के आदेश राज्य शासन एवं संचालनालय के संज्ञान में आया वैसे ही राज्य शासन द्वारा उक्त पदोन्नति आदेश स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। 

अतः राज्य शासन एतद द्वारा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक के पद पर जारी पदोन्नति आदेश क्रमांक एफ 2-60/2021/20-दो नवा रायपुर ,अटल नगर दिनांक 30.12.2022 को स्थगित करता है। 

प्रमोशन लिस्ट डाउनलोड करें 

Post a Comment

0 Comments