HTML/JavaScript

शीतकालीन अवकाश ब्रेकिंग : अवकाश में शिक्षकों को मुख्यालय में रहने के आदेश - कार्यालय भी खुले रहेंगे

Winter Holiday 2022 : सत्र 2022-23 के लिए शीतकालीन अवकाश शासन द्वारा घोषित किया गया है। जिसके अनुसार कुल 6 दिन का अवकाश दिया गया है। जो 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक है। आपको बता दें कि अभी वर्तमान में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसमे पूछे गए प्रश्नों का जवाब तुरंत विभिन्न विभागों से मंगाया जाता है। जिसमे शिक्षा विभाग से सम्बंधित प्रश्न होते है , जिसमे स्कूल स्तर भी प्रश्न हो सकते है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा दो आदेश जारी किया गया है  -  पहले आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन अवकाश केवल  बच्चों के लिए है ,और स्कूल और कार्यालय यथावत संचालित होंगे एवं समस्त प्राचार्य /प्रधानपाठक/शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

DEO मुंगेली से जारी पहला आदेश देखें 



आदेश में किया गया संसोधन  

जिला शिक्षा अधिकारी से  जारी आदेश जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो शिक्षक संगठनों द्वारा इस आदेश  विरोध किया गया जिसका प्रभाव ये हुआ कि - जिला शिक्षा अधिकारी को अपने ही आदेश में तुरंत संसोधन करना पड़ा। 

संसोधित आदेश में कहा गया है कि - समस्त प्राचार्य /प्रधानपाठक /शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश की अवधि में मुख्यालय  में रहने के स्थान पर शाळा में उपस्थित रहना अंकित हो गया है। जिसे मुख्यालय में उपस्थ्ति रहना पढ़ा जाये। 

इस प्रकार शीतकालीन अवकाश की अवधि में सभी कर्मचारी ,प्राचार्य /प्रधानपाठक/शिक्षकों को मुख्यालय में उपस्थित  रहने के   आदेश दिए गए है। जिससे विधानसभा सत्र एवं जाति प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में उच्च कार्यालय द्वारा जानकारी मांगे जाने पर जानकारी उपलब्ध कराई  सके। 

DEO का दुसरा आदेश - संसोधित आदेश देखें 

छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 29 .09.2022 को अवकाश संबधी आदेश जारी किया गया था जिसमे दशहरा ,दीपावली ,शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की जानकारी दी गयी है। ये आदेश नीचे दिया गया है। 

शासन द्वारा जारी आदेश देखें 

 



Post a Comment

0 Comments