HTML/JavaScript

आखिर कर्मचारी हड़ताल के लिए मजबूर क्यों हुए ? कौन है इसके जिम्मेदार - DA और HRA के बारे में जानें

Abdsnews : छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा आन्दोलन कर्मचारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है . ये आन्दोलन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चल रहा है . यह आन्दोलन किसी वेतन विसंगति या संविलियन के लिए नहीं है बल्कि महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता के लिए है .

इस आन्दोलन में प्रदेश के सभी कर्मचारी - चतुर्थ श्रेणी से लेकर डिप्टी कलेक्टर तक शामिल है .बताया जा रहा है कि यह अब तक हुए सभी आंदोलन से अलग और विशाल है . अलग इसलिए क्योंकि यह आन्दोलन महंगाई भत्ता के लिए किया जा रहा है ,और विशाल इसलिए क्योंकि  इसमे प्रदेश के सभी विभाग के कर्मचारी शामिल है .

आज का ये लेख शिक्षकों और अन्य  कर्मचारियों द्वारा जुटाए गए जानकारी के आधार पर बनाया गया है .तो चलिए साथियों आपको वर्तमान में चल रहे आन्दोलन के सम्बन्ध में कुछ प्रश्न और उसके उत्तर के बारे में बताते है .

 DA क्या है और इसके लिए आंदोलन क्यो हो रहा है..?


उत्तर- मंहगाई भत्ता ही DA है, जो केंद्र और राज्य कर्मचारियों को वर्ष में हर छमाही,दो बार मिलता है। प्रत्येक राज्य को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की अनिवार्यता होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विगत 3 वर्ष से राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर DA नही दिया गया है।जिसके कारण छ्ग के प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 4000 से 20000 तक नुकसान उठाना पड़ रहा है,इस कारण प्रदेश के समस्त विभाग के कर्मचारी 25 जुलाई से आंदोलन पर  हैं, उल्लेखनीय है कि DA जैसे अपने अधिकार को भी छ्ग के कर्मचारियों को इतिहास में पहली बार आन्दोलन करके मांगना पड़ रहा है क्योंकि यह बिन मांगे ही सरकार को जिम्मेदारी पूर्वक देना होता है,जो छ्ग सरकार नही कर पाई है।

केंद्र और छत्तीसगढ़ के DA में कितना अंतर है?

उत्तर- केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 34%DA मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मात्र 22% मिल रहा है। केंद्र से 12%पीछे है . अन्य राज्यों की महंगाई भत्ता इस प्रकार है - राजस्थान - 34% , बिहार - 34% ,उत्तरप्रदेश - 34% ,गुजरात - 34% , मध्यप्रदेश - 31% , ओड़िसा - 31% , पंजाब - 28% , कर्णाटक - 27.25 % , महाराष्ट्र - 31 % , हरियाणा  34% , हिमाचल प्रदेश -  31 % , पश्चिम बंगाल -  31 % , झारखण्ड -  31 % , तेलंगाना - 30 % .

HRA की मांग क्या है..? और कितना मिलना चाहिए ? 


उत्तर- HRA मतलब गृहभाड़ा भत्ता है जो छत्तीसगढ़ में वर्षों पुरानी छठवें वेतनमान के अनुरूप ही दिया जा रहा है जबकि केंद्र व अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को सातवे वेतनमान के अनुरूप प्रदान करता है। छ्ग में  HRA सातवे वेतनमान के अनुरूप नही देने से छ्ग के कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

HRA जो अभी छग के कर्मचारियों को मिल रहा है वह छठवें वेतन के अनुसार मूलवेतन पर 7 % दिया जा रहा है . जबकि इसे सातवें वेतन के अनुसार मूलवेतन का 8 से 10% मिलना चाहिए . 


क्या केवल शिक्षक ही हड़ताल पर हैं?

उत्तर - नही ,छ्ग के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन पर हैं,क्योंकि DA और HRA सभी कर्मचारियों का अधिकार है। यह प्रश्न इसलिए लिया गया है क्योंकि आम जनता को लगता है कि सिर्फ शिक्षक वर्ग ही हड़ताल करते है . हड़ताल करना किसी का शौक नहीं है ,सरकार कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर करती है .

लोगों के मन में  हड़ताल को लेकर शिक्षकों के प्रति जो धारणा होती है वह शायद दूर हो जाये , आमजन की शंकाओं को दूर करने हेतु कृपया इस जानकारी को प्रत्येक ग्रुप में प्रसारित करें🙏🏻

Post a Comment

0 Comments