HTML/JavaScript

छग के स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त - पदवार स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की संख्या देखें

Abdsnews रायपुर :  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त है ये जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री द्वारा दिया गया . सत्र के दौरान भाजपा सदस्य डमरू धर पुजारी ने प्रश्न किया कि प्रदेश में प्राचार्य ,व्याख्याता ,प्रधान पाठक ,शिक्षक और सहायक शिक्षकों के कुल कितने पद स्वीकृत है , कितने पद भरे गए है और कितने पद  रिक्त है ? 



इसके साथ ही पूछा गया कि क्या प्रदेश में 14580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है ? यदि हाँ तो इसमे किस संवर्ग के कितने शिक्षकों को नियुक्ति डी गयी है तथा कितने को नियुक्ति दिया जाना शेष है ? 

शिक्षकों के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों एवं 14580 शिक्षकों की भर्ती सम्बन्धी प्रश्नों के जवाब में शिक्षा मंत्री प्रेमशाय सिंह टेकाम ने जो उत्तर दिए वो इस प्रकार है - 

प्राचार्य के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी 

स्वीकृत पद - 4549
कार्यरत पद - 1349
रिक्त पद - 3200

व्याख्याता  के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी 

स्वीकृत पद - 47227
कार्यरत पद - 40742
रिक्त पद - 6485

प्रधान पाठक MS  के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी 

स्वीकृत पद - 13011
कार्यरत पद - 8806
रिक्त पद - 4205

शिक्षकों  के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी 

स्वीकृत पद - 60231
कार्यरत पद - 43495
रिक्त पद - 16736

सहायक शिक्षकों  के स्वीकृत ,कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी 

स्वीकृत पद - 113645
कार्यरत पद - 82911
रिक्त पद - 30734

14580 पदों पर भर्ती की जानकारी 

कुल विज्ञापित पदों की संख्या - 14580 
नियुक्ति दी गयी संख्या = 10441
नियुक्ति के लिए शेष संख्या  = 4139

व्याख्याता पद 

विज्ञापित पद = 3177 , नियुक्ति = 2642 , शेष = 535 

शिक्षक पद  

विज्ञापित पद = 5897 , नियुक्ति = 3473 , शेष = 2424 

सहायक शिक्षक पद 

विज्ञापित पद = 5506 , नियुक्ति = 4326 , शेष = 1180

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments