HTML/JavaScript

सहायक शिक्षक से शिक्षक में पदोन्नति के लिए विषयवार पदोन्नति प्रस्ताव सूचि जारी | Subject Wise list For Promotion - Assistant Teacher To Teacher

पदोन्नति के लिए पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है ,क्योकि सहायक शिक्षक से शिक्षक पद में प्रमोशन के लिए पदोन्नति प्रस्ताव विषयवार सूचि जारी किया गया है।  आपको बता दें कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत शिक्षा विभाग में तीन वर्ष की शैक्षणिक अनुभव के आधार पर किया जा रहा है। 



पदोन्नति की प्रक्रिया अभी कोर्ट में लगाये गए याचिका के कारण रुका हुआ है। कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण हुए एक माह बीत गया है ,जिसका फैसला सुरक्षित रखा गया है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी तक कोर्ट अपना फैसला सुना देगी। इसे देखते हुए  अब पदोन्नति प्रस्ताव विषयवार जारी किया जा रहा है। 

क्या है पदोन्नति प्रस्ताव 

पदोन्नति की प्रक्रिया में शिक्षकों की पदोन्नति प्रस्ताव एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है ,क्योंकि पदोन्नति प्रस्ताव उन शिक्षकों का ही मंगाया जाता है ,जिनका प्रमोशन लगभग होना तय होता है .ऐसे में मुंगेली जिले के सहायक शिक्षकों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है .क्योंकि यहाँ विषयवार पदोन्नति प्रस्ताव जारी किया गया है .

सहायक शिक्षकों का विषयवार पदोन्नति प्रस्ताव का लिंक नीचे दिया गया है , जो पूर्व में जारी किया गया है। यहाँ से आप सभी सूचि डाउनलोड कर सकते है .ये सूचि पथरिया विकासखंड का है . अभी तक जारी किये गए पदोन्नति प्रस्ताव विषयवार इस प्रकार है -





कार्यनिष्पादन - गोपनीय चरित्रावली 

पदोन्नति प्रस्ताव में जिन शिक्षकों का नाम शामिल है उन्हें तीन वर्ष का गोपनीय प्रतिवेदन सम्बंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यलय में जमा करने कहा गया है . गोपनीय चरित्रावली सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 का जमा करना है .

सी आर फॉर्म का लिंक नीचे दिया गया है यहाँ से आप सीधे डाउनलोड कर सकते है .

संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि डाउनलोड 

पदोन्नति प्रक्रिया के लिए सहायक शिक्षकों की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूचि 01.04.22 की स्थिति में जारी कर दिया गया है।  इस सूचि को आप नीचे लिंक से डाउनलोड कर सकते है .


अब एक  नया सूचि भी जल्द जारी किया जायेगा जिसमे प्रधान पाठक में पदोन्नत हो चुके सहायक शिक्षकों  हटा दिया गया है। जिनकी पदोन्नति प्रधान पाठक में हो चुका है ,उनका अगला प्रमोशन मिडिल प्रधान पाठक या व्याख्याता में होगा। 


Post a Comment

0 Comments