HTML/JavaScript

प्रमोशन ब्रेकिंग : शिक्षकों की पदोन्नति स्टे पर फैसला आज - High Court Judgement of Promotion Case

बिलासपुर 9 मार्च 2023  :  स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में अभी स्टे लगा हुआ है ,जिस पर सुनवाई पूरा हो चूका है और  आज 9 मार्च 2023 को फैसला आ रहा है। हाई कोर्ट के पोर्टल में शिक्षकों की पदोन्नति सम्ब्नधि केस की लिस्टिंग कर दी गयी है। आज 10.30 बजे इस पर फैसला सुनाया जायेगा। 

हाई कोर्ट से फैसला आने के बाद सभी WPS नंबर का आर्डर भी अपलोड किया जायेगा जिसे आप हाई कोर्ट के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है। हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से भी आप उस आर्डर को डाउनलोड कर सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

जैसे कि आप जानते है - स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत एल बी संवर्ग की पदोन्नति शिक्षा विभाग में तीन वर्ष की शिक्षकीय अनुभव के आधार पर किया जा रहा है। 

पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण  करने के लिए लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा समय सीमा जारी किया गया था जिसके अनुसार 31 जनवरी 2022 तक मिडिल स्कूल प्रधान पाठक और शिक्षक पद पर पदोन्नति पूर्ण  करना था ,इसी प्रकार प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पर 5 फरवरी तक पदोन्नति आदेश जारी करने का आदेश था।जिसमे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में तो पदोन्नति पूर्ण हो गयी है। लेकिन शिक्षक और मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पर स्टे लग गया। अब हाई कोर्ट से फैसला आने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया पुनः शुरू होगी। 






ये सब अधिकारीयों की उदासीनता के कारण निर्धारित समय सीमा में पदोन्नति नहीं हो पाई और कोर्ट में याचिका लगाने के कारण स्टे लग गया . बस्तर और दुर्ग संभाग में पदोन्नति आदेश जारी किया जा चुका है। अन्य  कोई भी जिला और संभाग पदोन्नति नहीं कर पाए है। आज फैसला आने के बाद फिर से पदोन्नति की प्रक्रिया जोर पकड़ेगी। 

पदोन्नति के सम्बन्ध में कोर्ट में सुनवाई 

शासन की ओर से किये जा रहे शिक्षकों की पदोन्नति को कुछ शिक्षक कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर किये है ,जिसके लिए 3 दिसंबर अंतिम सुनवाई हुई अर्थात सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण हुआ और हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसकी सुनवाई आज हो रही है। 

कोर्ट के फैसले में क्या लिखा है ये देखने वाली बात होगी। पदोन्नति सम्बन्धी केस में कुल 25 मामले शामिल है ,इन सभी का आर्डर आज अपलोड हो जायेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरा कर लिया जायेगा। इसके लिए शिक्षक संघों को विभाग पर दबाव बनाना होगा। 

यदि पदोन्नति से स्टे हटा दिया गया तो मार्च के अंदर ही पदोन्नति पूरी होने की उम्मीद है। ऐसे में पदोन्नति के पात्र सहायक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि जो पदोन्नति जनवरी 2022 में हो जाना था वह आज तक नहीं हो पाया है। 

कोर्ट से स्टे हटने के बाद जल्द ही शिक्षकों की पदोन्नति हो सकेगी . यदि 09 मार्च  को कोर्ट से पदोन्नति पर स्टे हट जायेगा तो मार्च  माह के अंत तक पदोन्नति पूर्ण होने की उम्मीद है। 

पदोन्नति मामले की कोर्ट में स्टेटस  यहाँ देखें 







पदोन्नति मामले में लगी केस की सुनवाई हाई कोर्ट में डबल  बेंच में हुई थी लिहाजा फैसला भी डबल बेंच में ही आएगा। इस बेंच में मुख्य न्यायाधीश श्री अरूप गोस्वामी और जज श्री पार्थ प्रतिम साहू जी द्वारा केस की सुनवाई पूरी की गयी थी और आज फैसला भी इन्ही के द्वारा सुनाया जा रहा है। 


Post a Comment

1 Comments

  1. सरकार की सोची समझी राजनीति है वह जान पुछकर समय को बढ़ाना चाहता है।देने की मनसा नहीं है अभी सीधीबात इसीलिए जान पुछकर विलंब करना चाहता है।

    ReplyDelete