सहायक शिक्षक से शिक्षक में पदोन्नति - विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है ,जिसमे प्रधान पाठक प्राथमिक और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के साथ साथ उच्च वर्ग शिक्षक /शिक्षक एल बी के पद में पदोन्नति किया जा रहा है .कुछ जगहों से प्रधान पाठक मिडिल स्कूल पद में पदोन्नति सूचि जारी भी कर दिया गया है ,तो कुछ जगहों में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है .
मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पद पर संभाग स्तरीय पदोन्नति जारी किया जा रहा है .जिसकी पदस्थापना सूचि आप नीचे दिए गए आर्टिकल से डाउनलोड कर सकते है .इसके साथ ही सहायक शिक्षक से शिक्षक एल बी में पदोन्नति सूचि भी जरी हो रहा है .आप नीचे दिए लिंक से जारी किये गए सूचि डाउनलोड कर सकते है .
सहायक शिक्षक से शिक्षक एल बी में पदोन्नति
शासन के निर्देशनुसार वर्ष 2018 में संविलियन हुए सहायक शिक्षक और शिक्षक एल बी संवर्ग को वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत शिक्षा विभाग में तीन वर्ष की सेवा पूरा होने पर पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है .इस क्रम में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति शिक्षक के पद में किया जा रहा है .
सहायक शिक्षक से शिक्षक एल बी में विषयवार पदोन्नति सूचि सबसे पहले बस्तर संभाग से जारी हुआ है . शिक्षक (UDT) का पद संयुक्त संचालक स्तर का है ,अतः संभाग स्तर पर पदोन्नति सूचि जारी किया गया है .आप नीचे दिए गए संभाग के नाम में क्लिक करके उस संभाग की पूरी सूचि (शिक्षक एल बी ) डाउनलोड कर सकते है .
- रायपुर संभाग पदोन्नति सूचि
- दुर्ग संभाग पदोन्नति सूचि
- बिलासपुर संभाग पदोन्नति सूचि
- सरगुजा संभाग पदोन्नति सूचि
अन्य संभाग की सूचि जारी होने पर इसी आर्टिकल में अपलोड किया जायेगा . पदोन्नति सूचि की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे whatsap group और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर सकते है .
पदोन्नति के पश्चात वेतनमान
सहायक शिक्षक से शिक्षक एल बी पद में पदोन्नति होने पर सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन लेबल बदल जाएगा .यदि सहायक शिक्षक की बात करें तो अभी वेतन लेबल 6 में है .पदोन्नति होने के बाद वेतन लेबल 8 में चले जायेंगे .वेतन लेबल 8 का न्यूनतम मूलवेतन 35400 रूपये है .
सहायक शिक्षकों का वेतनमान अभी वर्तमान में 5200-20200 और ग्रेड पे 2400 है ,जिसका न्यूनतम मूलवेतन 25300 है .पदोन्नति के पश्चात वेतनमान 9300-34800 और ग्रेड पे 4200 हो जाएगा . जिसका न्यूनतम मूलवेतन 35400 होगा .
बस्तर संभाग द्वारा जारी सहायक शिक्षक से शिक्षक से शिक्षक एल बी में पदोन्नति सूचि विषयवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते है .
ये आर्टिकल भी पढ़ें
0 Comments