बिलासपुर 15.02.22 : छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए समय सारणी जारी कर दिया गया था .जिसके अनुसार 29 जनवरी 2022 तक प्रमोशन पाने वाले वाले शिक्षकों की पदस्थापना आदेश जारी किया जाना था ,एक दो जिले और संभाग ने इस समय सीमा में पदोन्नति सूचि जारी कर भी दिया ,लेकिन अधिकतर संभाग समय सीमा में पदोन्नति की कार्यवाही नहीं कर पाए और हाई कोर्ट में दायर याचिका के कारण पदोन्नति में स्टे लगा दिया गया .
बिलासपुर संभाग में नव नियुक्त संयुक्त संचालक द्वारा कोर्ट के निर्णय आने के पहले पदोन्नति की तैयारी पूरी रखने के लिए अब नया समय सारणी जारी किया है जिसके अनुसार शिक्षक पद में पदोन्नति के लिए डी पी सी की बैठक 28 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया है .कोर्ट के निर्णय आते ही शिक्षकों की पदोन्नति पूरी की जाएगी .
जैसे कि आपको इससे पहले भी हमारे वेब साईट के माध्यम से शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति के बारे में नियमित जानकारी दिया जा रहा है .आज आपको .01.07.18 को संविलियन हुए शिक्षक और सहायक शिक्षकों की वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत होने वाले पदोन्नति की समय सीमा के बारे में पूरी जानकारी दिया जा रहा है .
पदोन्नति की समय सारणी के साथ साथ शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि का लिंक भी यहाँ दिया गया है जिसमे क्लिक करके आप सूचि डाउनलोड कर सकते है .
एल बी संवर्ग की पदोन्नति के लिए नया समय सारणी देखें
कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से जारी 14.02.22 को जारी आदेश के अनुसार एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति की समय सीमा या समय सारणी इस प्रकार है -
1. दिनांक 16.02.22 को सहायक शिक्षक एल बी ई एवम टी संवर्ग दावा आपत्ति पश्चात अंतिम त्रुटिरहित वरिष्ठता सूचि जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा संयुक्त संचालक को प्रस्तुत किया जायेगा .
2 . दिनांक 18.02.22 को सहायक शिक्षकों का संभागीय वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा जरी किया जाएगा .
3. दिनांक 21.02.22 को संयुक्त संचालक कार्यालय में दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा .
4. दिनांक 23.02.22 को संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा .
5. दिनांक 24.02.22 को सहायक शिक्षकों की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन संयुक्त संचालक द्वारा किया जाएगा .
6. दिनांक 25.02.22 को विषयवार पात्र शिक्षकों के गोपनीय चरित्रावली एवं चल अचल संपत्ति की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारीयों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर संयुक्त संचालक में जमा किया जाएगा .
7 . दिनांक 28 .02.22 को शिक्षक एल बी के पद में पदोन्नति हेतु डी पी सी की बैठक संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा आयोजित किया जायेगा . में पदोन्नति हेतु आदेश जारी ,कार्यालय संयुक्त संचालक बिलासपुर से किया जाएगा .
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के आदेश के अनुसार उपर बताये गए समय सीमा में एल बी संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी . जे डी का आदेश नीचे लिंक से डाउनलोड कर सकते है .
संयुक्त संचालक का पदोन्नति हेतु समय सारणी डाउनलोड करें
संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि डाउनलोड करें
सहायक शिक्षक एल बी की संभाग स्तर से जारी वरिष्ठता सूचि नीचे दिये गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है .यहाँ पर बिलासपुर संभाग से जारी सहायक शिक्षक एल बी की वरिष्ठता सूचि लिंक दिया गया है .इस सूचि में कुल 754 पेज है जिसमे 13202 सहायक शिक्षकों का नाम शामिल है .नए वरिष्ठता सूचि का लिंक जल्द अपलोड किया जायेगा .
डाउनलोड - जिला और संभाग स्तरीय सहायक शिक्षक वरिष्ठता सूचि
1 Comments
Kab tak chutti rahegi
ReplyDelete