HTML/JavaScript

छग में महंगाई भत्ता के लिए आन्दोलन - डीए के लिए हड़ताल करेंगे कर्मचारी फेडरेशन - Employees Federation will strike for 31 % DA

 डीए के लिए हड़ताल करेगा कर्मचारी फेडरेशन  होगी आर पार की लड़ाई 

31 फ़ीसदी डीए की मांग को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति तैयार की है .दीपावली मिलन के बहाने 22 कर्मचारी संगठनों के नेता रविवार को राजधानी में जुटे और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई पर जोर दिया .

इस दौरान आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चर्चा हुआ फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी आए दिन आंदोलन कर रही है वहीं राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सभी राज्यों से कम महंगाई भत्ता 17% देकर कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है .

अन्य राज्यों की महंगाई भत्ते

.

कांग्रेश शासित राज्य जैसे राजस्थान में 31%, पंजाब 28%, झारखंड 130%, महाराष्ट्र 28% महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से दे रही है .फेडरेशन के संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन कर्मचारियों की दो प्रमुख मांग 31% डीए तथा साथ में वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा सहित समस्त भत्तों  के पुनरीक्षण की मांग को लेकर सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा .

उन्होंने कहा कि हड़ताल की तिथि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी न्याय योजना का जन जागरण करने हेतु प्रांत अध्यक्षों का सामूहिक दौरा पूर्ण होने के बाद घोषित की जाएगी .दीपावली मिलन समारोह को मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष ओपी शर्मा, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष रोहित तिवारी ,पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत ,कर्मचारी नेता कीर्तिवर्धन ,उपाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, करण सिंह अरेरिया ,संजय दुबे ,सुनील यादव, आलोक मिश्रा, विकास सिंह राजपूत इत्यादि ने संबोधित किया।

22 को भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 

मुख्यमंत्री निवास में 22 नवम्बर को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है .इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे .जिसमे 1 दिसम्बर से धान खरीदी के साथ साथ स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से सम्बंधित मुद्दे भी शामिल रहेंगे .

कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 31 % पर भी निर्णय होने की पूरी संभावना है .क्योंकि महंगाई भत्ता के लिए कर्मचारियों ने सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने की योजना भी बना लिया है ,इसका प्रभाव कैबिनेट मीटिंग में जरुर दिखेगा .

ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी प्राप्त करनें के लिए आप सीधे google में सर्च करें - abdsnews.com .

Post a Comment

0 Comments