HTML/JavaScript

छग डीए ब्रेकिंग: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 % वृद्धि - आदेश जारी

17 प्रतिशत महंगाई भत्ता - वेतन गणना कैसे करें 

Abdsnews 17.09.21 : छग में लम्बे समय से कर्मचारियों द्वारा महंगाई भत्ते की मांग की जा रही है , इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा था। पिछले दिनों ही 3 सितम्बर को पुरे राज्य के कर्मचारी एक दिन का अवकास लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किये थे। जिससे सभी स्कूल और कार्यलय बंद रहे। 

कर्मचारियों के एक दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन ही छग सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी  की बढ़ोत्तरी की है। जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अभी 28 % महंगाई भत्ता मिल रहा है। साथ ही कई राज्यों में भी केंद्र के सामान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। 

छग में अब 17 % महंगाई भत्ता 

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले केवल 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। ये महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आदेश जरी कर दिया है .5 % डीए आदेश नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है .

सितम्बर के वेतन के साथ पिछले दो महीनों (जुलाई और अगस्त) का एरियर्स भी जोड़कर वेतन भुगतान किया जाएगा। 5 प्रतिशत डीए बढ़ने से आपके वेतन में कितना वृद्धि होगा। इसका पूरा गणना नीचे देख सकते है। 

5 % DA आदेश डाउनलोड करें 


5 % डीए बढ़ने  के बाद शिक्षकों का वेतन देखें 

राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। चलिए आपको राज्य कर्मचारियों अंतर्गत शिक्षकों  वाली वेतन और वेतन में कितना वृद्धि होगा। इसके बारे में बताते है। 

सहायक शिक्षक (LB) का वेतन देखें - Astt.Teacher Salary 

सहायक शिक्षकों को मिलने वाले वेतन की गणना करने के लिए हम किसी भी एक सहायक शिक्षक के मूलवेतन का उदाहरण लेंगे। चलिए हम मूलवेतन 32100 मूलवेतन पर महंगाई भत्ता और वेतन की गणना बताते है। 

मूलवेतन 32100 पर 17% DA गणना 

वर्तमान में सहायक शिक्षक का मूलवेतन 32100 है तो अब उनको कितना वेतन मिलेगा। 

मूलवेतन - 32100 

महंगाई भत्ता(17 %)  - 5457 

गृह भाड़ा (HRA) - 777 (2006 बैच)

मेडिकल भत्ता (Medi All ) - 200 

अन्य भत्ता (Other All)- 600 

DA बढ़ने के बाद कुल वेतन - 32100+5457+777+200+600 = 39134 

वेतन से कटौती 

GIS - 300 , GPF/DPF - 3756 

कुल कटौती = 4056 

कुल प्राप्त वेतन - 39134 - 4056 = 35078 

इसी प्रकार आप अन्य मूलवेतन जो आपके ऊपर लागु होता है ,उसके वेतन की गणना कर सकते है। 

शिक्षक (LB) का वेतन - Teacher LB Salary 


मूलवेतन 42300 पर 17% DA गणना 

वर्तमान में यदि किसी शिक्षक (LB) का मूलवेतन 42300  है तो अब उनको कितना वेतन मिलेगा। 

मूलवेतन - 42300

महंगाई भत्ता(17 %)  - 7191

गृह भाड़ा (HRA) - 1003

मेडिकल भत्ता (Medi All ) - 200 

अन्य भत्ता (Other All)- 600 

DA बढ़ने के बाद कुल वेतन - 42300+7191+1003+200+600 = 51294

वेतन से कटौती 

GIS - 300 , GPF/DPF - 4949

कुल कटौती = 5249

कुल प्राप्त वेतन - 51294 - 5249 = 46000

इसी प्रकार आप अन्य मूलवेतन जो आपके ऊपर लागु होता है ,उसके वेतन की गणना कर सकते है। 

व्याख्याता (LB) का वेतन -Lecturer LB Salary 

मूलवेतन 45400  पर 17% DA गणना 

वर्तमान में यदि किसी व्याख्याता  (LB) का मूलवेतन 45400  है तो अब उनको कितना वेतन मिलेगा पूरा गणना देखें । 

मूलवेतन - 45400 

महंगाई भत्ता(17 %)  - 7718 

गृह भाड़ा (HRA) - 1079 

मेडिकल भत्ता (Medi All ) - Not Allow 

अन्य भत्ता (Other All)- 600 

DA बढ़ने के बाद कुल वेतन - 45400 +7718+1079+600 = 54797 

वेतन से कटौती 

GIS - 360 , GPF/DPF - 5312 

कुल कटौती = 5672 

कुल प्राप्त वेतन - 54797- 5672 = 49125 

इसी प्रकार आप अन्य मूलवेतन जो आपके ऊपर लागु होता है ,उसके वेतन की गणना कर सकते है। 

ध्यान दें - गृह भाड़ा की गणना छठवें वेतन के अनुसार ही रहेगा। संविलियन के समय आपको जितना गृह भाड़ा दिया गया था वही राशि अभी भी मिलेगा। ये छग के सभी कर्मचारियों के लिए लागु है। 

वेतन गणना से सम्बंधित यदि आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर सेंड कर सकते है। 

5 प्रतिशत DA वृध्धि  - वित्त विभाग का आदेश देखें 

Post a Comment

8 Comments

  1. नमस्कार🙏
    कृपया महोदय ये बताने का कष्ट करें कि 6 वां वेतन का गृह भाड़ा भत्ता की गणना किस प्रकार की जाती है

    ReplyDelete
    Replies
    1. छठवां वेतन के मूलवेतन का 7 % ,गृह भाड़ा दिया जा रहा है .

      Delete
    2. ReviSed pay band+grade pay (2010केबाद)
      =7440+2400
      =9840 6th pay
      9840×7÷100
      =688.8 or 689 HRA

      Delete
  2. महोदय, किस प्रकार गणना किया गया है ये बताने का कष्ट करें।
    महंगाई भत्ता की गणना किस प्रकार की गई है, HRA की गणना कैसे की गई है तथा PF की गणना कैसे करना है कृपया स्पष्ट कीजिए।

    ReplyDelete
    Replies
    1. MANISH KUMAR जी इसे आप ऐसे समझिये

      महंगाई भत्ता - मूलवेतन का 17 %
      HRA की गणना - छठवें वेतन के मूलवेतन का 7 %
      GPF / CPF - मूलवेतन और महंगाई भत्ता को जोड़ने पर जितना आता है उसका 10%

      Delete
  3. 2007 सहायक शिक्षक lb का कितना वेतन बनेगा

    ReplyDelete
    Replies
    1. अभी जो मूलवेतन है उसमे 17 % DA निकालें ,और मिलने वाली अन्य राशियों को जोडीये .जैसे कि आर्टिकल में बताया गया है .

      Delete
  4. 2 mahine ka arrears kitne % da ka air basic pe mil rha.?calculation btaye plz

    ReplyDelete