HTML/JavaScript

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन - SAGES Admission open for session 2021-22

SAGES Admission 2021-22 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल छग के सभी जिलों और विकासखंड में संचालित किये जा रहे है। इसके लिए कक्षा 1 से 12 वीं तक विद्यार्थियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है। 

प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और बच्चों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से छग सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की शुरुआत की है। इस स्कूल में शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क है। साथ ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है। 

कक्षा 1 से 12 वीं तक आवेदन 

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक  अध्ययन होना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जून में मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन की छंटनी करके लाटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। 

कुछ कक्षा में विद्यार्थियों की सीट रिक्त रही जिसे ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से भरे गए थे। मुंगेली जिले के पथरिया और लोरमी विकासखंड में कक्षा 1 से 8 तक ही बच्चों की भर्ती हुई थी ,जिसे अब कक्षा 12 वीं तक कर दिए गए है। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए है। 

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के लिए ऑफलाइन आवेदन 

मुंगेली जिले के लोरमी और पथरिया विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए है। विद्यार्थी इसके लिए सम्बंधित स्कूल में जाकर आवेदन जमा कर सकते है। 

लोरमी में संचालित अंग्रेजी स्कूल को महंत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी स्कूल जबकि पथरिया में संचालित अंग्रेजी स्कूल को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल नाम दिया गया है। 

आवेदन की अंतिम तिथि 

शासकीय अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मंगाए गए है। ये आवेदन सम्बंधित स्कूल में दिनांक 20.08.2021 तक जमा किये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप सञ्चालन प्रबंधन समिति उत्कृष्ट विद्यालय जिला मुंगेली से जारी विज्ञप्ति का अध्ययन कर सकते है। जो गया है। 

अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश की विज्ञप्ति देखें  



Post a Comment

1 Comments