HTML/JavaScript

Baseline Assessment Time Table 2021-22 | बेसलाइन आंकलन के लिए समय सारणी जारी - देखें कब कौन से विषय का होगा असेसमेंट

Baseline Assessment : सत्र 2021-22 के लिए विद्यार्थियों का तीन स्तर में आंकलन किया जाना है। साथ ही पुरे सत्र में पांच इकाई मूल्याङ्कन भी लेना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का आंकलन हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार स्कूलों में बेसलाइन आंकलन की प्रक्रिया 28 अगस्त से 10 सितंबर तक सम्पन्न कराना है। 

विद्यार्थियों के आंकलन का पहला चरण बेसलाइन आंकलन है , इसके लिए प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया गया है। आप कक्षा 1 से 8 तक सभी विषयों का प्रश्न पत्र हमारे वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

बेसलाइन आंकलन के सभी प्रश्न पत्र डाउनलोड करें 

शिक्षा विभाग से दिशा निर्देश जारी होने के बाद जिला स्तर और विकासखंड स्तर से भी बेसलाइन आंकलन के लिए समय सारिणी निर्धारित किया जा रहा है। जिससे जिले में या विकासखंड के सभी स्कूलों आंकलन में एकरूपता हो। 

इसी क्रम में जिला मुंगेली के विकासखंड पथरिया द्वारा बेसलाइन आंकलन के लिए समय सारिणी जारी किया गया है। यह समय सारिणी कक्षा 1 से 8 तक विषयवार और तिथिवार बनायीं गयी है। अब पथरिया विकासखंड में इसी समय सारणी के अनुसार बच्चों का आंकलन किया जाएगा। 

जारी किये गए समय सारिणी के अनुसार बच्चों का बेसलाइन आंकलन 01 सितम्बर 2021 से 07 सितम्बर 2021 तक चलेगा। जिसमे एक विषय का आंकलन दो दिनों में पूरा किया जाएगा। साथ ही एक दिन में दो विषय का आंकलन किया जाएगा। 

बच्चों का आंकलन 11 से 01 बजे तक और 02 से 04 बजे तक लिया जाएगा। आप नीचे दिए गए समय सारणी को देखकर पूरी प्रक्रिया समझ सकते है। 

बेसलाइन आंकलन का टाइम टेबल देखें   



विकासखंड पथरिया के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का बेसलाइन असेसमेंट उक्त समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। अन्य जिले और विकासखंड में भी इसी प्रकार समय सारणी तैयार कर बच्चों का आंकलन किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments