HTML/JavaScript

DA Breaking : छग में महंगाई भत्ता 28 % किया गया - देखें किसे मिलेगा डीए का लाभ

 CG State Govt Increase DA -28%  

छग राज्य में महंगाई भत्ता बढ़ाने सम्बन्धी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है। जिसके अनुसार अब यहां महंगाई भत्ता केंद्र के सामान ही 28 फीसदी हो गया है। डीए बढ़ोत्तरी के लिए जारी  आदेश में कुछ विशेष वर्ग को ही लाभ हो रहा है। 

जैसे कि आपको मालुम होगा केंद्र सरकार ने पिछले महीने अपने कर्मचारियों के लिए  महंगाई भत्ता 17 %  से बढ़ाकर 28 % कर दिया है। ये महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागु किया गया है। केंद्र के इस आदेश के बाद कुछ राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए है। 

छग में भी 28 % महंगाई भत्ता - आदेश जारी 

छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले दिनों महंगाई भत्ता में वृद्धि सम्बन्धी आदेश जारी किया है। जिसमे 01 जुलाई 2021 से पुनरीक्षित दरों में महंगाई भत्ते का भुगतान करने कहा गया है। यह महंगाई भत्ता अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों  के लिए लागू  किया गया है। 

महंगाई भत्ते की भुगतान 01/07/2021 से नकद किया जायेगा ,जिसकी गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित लेवल में आहरित वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन  वेतन शामिल नहीं होगा। 

आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि 01 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते की दर 17 प्रतिशत रहेगी। एवं जुलाई के वेतन से 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय। होगा 

28 % DA वृद्धि आदेश डाउनलोड करें 

राज्य कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ 

छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि का जो आदेश जारी किया गया है , इससे राज्य कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है ,क्योंकि इसका लाभ राज्य कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। ये आदेश केवल अखिल भारतीय सेवाओं वाले कर्मचारी के लिए है। जिसमे विद्युत् नियामक और राज्य में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारि शामिल है। 

राज्य कर्मचारियों को अभी भी केवल 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा है ,जिससे प्रतिमाह हजारों रूपये का नुक्सान कर्मचारियों को हो रहा है। अभी भी ये कर्मचारी केंद्र से 16 प्रतिशत पीछे है। 

DA नहीं बढ़ने पर होगा आंदोलन 

यदि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही केंद्र के सामान महंगाई भत्ता की घोषणा नहीं करती है तो राज्य के कर्मचारी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन कर सकते है। 

सरकार के द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप सभी कर्मचारी संघठन ने लगाया है और इसी क्रम में 8 अगस्त को  राजधानी रायपुर में वादा निभाओ प्रतीकात्मक अनशन किया जायेगा। 

राज्य के कर्मचारी सरकार के इस प्रकार भेदभाव पूर्ण निर्णय से निराश है और उनमे आक्रोश भी है। सरकार की और से महंगाई भत्ते के लिए कोई घोषणा नहीं होने पर योजना बद्ध तरीके से आंदोलन होगी। 

Post a Comment

1 Comments