HTML/JavaScript

शिक्षकों के 14580 पदों पर सीधी भर्ती - नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए वित्त विभाग से मिली सहमति - जल्द जारी होगी चयन सूचि | CG Teacher Appointment Consent Received From Finance Department

14580 शिक्षकों की नियुक्ति आदेश के लिए -वित्त विभाग की सहमति 

रायपुर : छग में नियमित शिक्षक भर्ती (Regular Teacher Recruitment ) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के सम्बन्ध में छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी किया गया है। जिसमे शिक्षकों के 14580 पदों में  सीधी भर्ती  पर नियुक्ति आदेश जारी करने की बात कही गयी है। 

ज्ञात हो कि छग में नियमित शिक्षक भर्ती के अंतर्गत पात्र चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश  पिछले दो वर्षों से जारी नहीं किया है। इसी के सम्बन्ध में आज राज्य शासन ने नए आदेश जारी कर दिए है जिसमे चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुमति वित्त विभाग से मिल गयी है। 


आदेश में कहा गया है कि वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर शिक्षकों के 14580 पदों में नियुक्ति आदेश जारी करने की सहमति प्रदान की जाती है। शिक्षा विभाग ने जारी अपने आदेश में वित्त विभाग की सहमति का उल्लेख करते हुए कुछ शर्तों के साथ नियुक्ति के लिए सहमति प्रदान किया है। 

इस प्रकार जारी किये जायेंगे नियुक्ति आदेश 

1 - नियुक्ति आदेश व्यक्तिवार जारी करें। 

2 - नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख करें कि प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमांक 21/2020 के अनुसार होगा। 

3 - उपरोक्त आदेश वित्त विभाग के जावक क्रमांक एफ - 2021-20-00050 दिनांक 31.07.2021 के माध्यम से प्राप्त सहमति के अनुक्रम में दिए जा रहे है। 

नियमित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 

छग में शिक्षकों के नियमित पदों में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई एवं अगस्त 2019 में हुई थी जिसमे से  2683 व्याख्याता पद पर नियुक्ति आदेश मार्च अप्रैल 2021 में जारी कर दिए गए थे। अतः वर्तमान में शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 11897 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जायेगा। 

नियुक्ति आदेश के सम्बन्ध में  शिक्षा विभाग का आदेश देखें 


Post a Comment

0 Comments