HTML/JavaScript

Setu Course Teacher Registration And Training - प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों हेतु सेतु प्रशिक्षण शुरू हुआ - सभी कोर्स का लिंक यहाँ देखें

 Setu Pathykram (सेतु पाठ्यक्रम) - शिक्षक प्रशिक्षण 

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की दक्षता और सिखने सिखाने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने के लिए SCERT ने 30 दिवसीय सेतु पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक माह में उनके दक्षता स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जायेगा। 

सेतु पाठ्यक्रम (setu course) को शुरू करने से पहले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् छग द्वारा किया गया है। इस प्रशिक्षण में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल होंगे। 


शिक्षक प्रशिक्षण 21 जून से प्रारम्भ हुआ है जो 25 जून तक चलेगा  ,इस प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों का पंजीयन (Teachers Registration) अनिवार्य किया गया है। पंजीयन की प्रक्रिया गूगल फार्म के माध्यम से पूर्ण करना है। गूगल फार्म का लिंक नीचे दिया गया है। 

सेतु प्रशिक्षण को कक्षा और विषय के अनुसार अलग अलग तिथि और समय में बाँट दिया गया है। सभी विषयों का प्रशिक्षण लिंक भी यहाँ दिया गया है। इसमें क्लिक करके आप सीधे प्रशिक्षण ज्वाइन कर सकते है। 

शिक्षक पंजीयन - Google Form लिंक 

कक्षावार -विषयवार प्रशिक्षण का लिंक देखें 

दिनांक 21 /06/2021 -सोमवार 

कक्षा दूसरी - विषय हिंदी,अंग्रेजी ,गणित (समय 12.00 से 1.00 बजे)

कक्षा तीसरी - विषय हिंदी,अंग्रेजी ,गणित,पर्यावरण  (समय 2.00 से 3.00 बजे)

दिनांक 22 /06/2021 - मंगलवार 

कक्षा चौथी - विषय हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,पर्यावरण  (समय 12.00 से 1.00 बजे)

कक्षा पांचवीं  - विषय हिंदी ,अंग्रेजी ,गणित ,पर्यावरण  (समय  2.00 से 3.00 बजे)

दिनांक 23 /06/2021 - बुधवार 

कक्षा 6 से 8  - विषय हिंदी  (समय 12.00 से 1.00 )

कक्षा 6 से 8  - विषय अंग्रेजी  (समय 2.00 से 3.00 )

कक्षा 6 से 8  - विषय गणित  (समय 4.00 से 5.00 )

दिनांक 25/06/2021 

कक्षा 6 से 8  - विषय विज्ञान  (समय 12.00 से 1.00 )

कक्षा 6 से 8  - विषय सामाजिक विज्ञान  (समय 2.00 से 3.00 )

कक्षा 6 से 8  - विषय संस्कृत   (समय 4.00 से 5.00 )

ऊपर दिए गए लिंक में टैप करके आप सीधे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण /वेबिनार में ज्वाइन हो सकते है। आज का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित है ,जिसमे पहली पाली कक्षा दूसरी के लिए है जबकि दूसरी पाली कक्षा तीसरी के लिए है। 

प्रशिक्षण में शामिल होने के पूर्व गूगल फार्म में शिक्षक अपना पंजीयन जरूर कर लें। पंजीयन के लिए google form का लिंक ऊपर दिया गया है। 

गूगल फार्म में रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

गूगल फार्म लिंक को ओपन करते ही एक पंजीयन फार्म खुलेगा जिसमे शिक्षक अपना नाम ,मोबाइल नंबर ,जिला और कक्षा का चयन करके next पर क्लिक करेंगे ,उसके बाद फिर से एक पेज खुलेगा जिसमे कोर्स (विषय और कक्षा ) का चयन करना है और Submit पर क्लिक करना है। 

इस प्रकार प्रशिक्षण के लिए शिक्षक के रूप में आपका पंजीयन हो जायेगा। और निर्धारित तिथि और समय में कोर्स लिंक पर क्लिक करके प्रशिक्षण में भाग ले सकते है। 

सेतु प्रशिक्षण के सभी लिंक हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध रहेगा आप नियमित रूप से हमारे वेबसाइट abdsnews.com में विजिट करते रहें। और किसी भी प्रश्न के लिए नीचे कमेंट करें। 

आज के लेख में सेतु पाठ्यक्रम और शिक्षक प्रशिक्षण (Bridge Course & Teacher Training) की जानकारी दी गयी है। यह लेख सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए उपयोगी है ,अतः एक दूसरे को शेयर जरूर करें। धन्यवाद 

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

1 Comments