HTML/JavaScript

सत्र 2021-22 के लिए पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत ऑनलाइन और विभिन्न ऑफलाइन क्लास लेने के आदेश जारी - पूरी जानकारी देखें

 Padhai Tunhar Duaar - 2021-22 

नए शिक्षा सत्र 2021-22 की शुरुआत 16 जून से शुरू हो चूका है , और शिक्षा विभाग विभिन्न कार्यक्रमों को पुनः शुरू करने के लिए अधिकारीयों को पत्र जारी कर दिया है। इस क्रम में सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना पढ़ई तुंहर दुआर को निरंतर रखने के आदेश स्कूल शिक्षा विभाग से जारी किये गए है। 

DPI ने सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन और विभिन्न ऑफलाइन क्लास अनिवार्य रूप से लेने के लिए आदेश जारी कर दिए है। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अभी स्कूल में बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी केवल ऑनलाइन या मोहल्ला क्लास से पढ़ाई होगी। आदेश नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। 

पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दिया जा रहा है। इसमें प्रदेश के शिक्षकों ने पिछले सत्र में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस योजना को पुरे देश में सराहना मिली है। और मुख्य सचिव ने भी इस कार्यक्रम का सफल सञ्चालन के लिए शिक्षकों की तारीफ किये है। 

कोरोना महामारी के कारण लगातार दो वर्ष से स्कूल बच्चों के लिए बंद है , और आगे स्कूल में कब पढ़ाई शुरू होगी इसमें अनिश्चितता की स्थिति बानी हुई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए प्रदेश में विभिन्न योजना और गतिविधि शुरू किये गए है। 

Cgschool.in पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य 

पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत  शिक्षा विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है जिसला लिंक cgschool.in है। इस पोर्टल में लॉगिन करके शिक्षक ऑनलाइन क्लास बनाएंगे और उसका लिंक विद्यार्थियों को सेंड करके निर्धारित समय में क्लास का सञ्चालन करेंगे। 

ऑनलाइन क्लास के लिए पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। इसके लिए विद्यार्थी और शिक्षक दोनों का पंजीयन पोर्टल में करना होगा। cgschool.in में पंजीयन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढ़ें। 

पढ़ई तुंहर दुआर में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया देखें 



पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन क्लास के अतिरिक्त विभिन्न ऑफलाइन क्लास भी इच्छुक शिक्षक ले सकते है। जैसे मोहल्ला क्लास ,लाउडस्पीकर क्लास इत्यादि के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के निर्देश दिए गए है। 

सत्र 2021-22 के सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे whatsapp ग्रुप से भी जुड़ सकते है ,लिंक नीचे दिया गया है। 

 सम्बंधित ये आर्टिकल भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments