HTML/JavaScript

shiksha.cg.nic.in में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें ? स्टूडेंट की एंट्री करते समय रखें ये सावधानियां

 सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 1 से 12 वीं तक विद्यार्थियों की एंट्री 

शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दिया है , चूँकि बच्चों की पढ़ाई के अलावा और भी बहुत से कार्य होते है जिसे शिक्षकों द्वारा समय समय पर पूरा किया जाता है। इसी क्रम में सबसे पहला कार्य बच्चों को नए क्लास में दाखिला का होता है। 

लोकशिक्षण संचालनालय ने सत्र 2020-21 में अध्ययन कर रहे सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में कक्षोन्नति देते हुए ऑनलाइन एंट्री करने के आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों के माध्यम से स्कूलों को दे दिए है। 

विद्यार्थियों की अगली कक्षा में एंट्री करने की प्रक्रिया सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को करना है। इसके लिए 10 जून तक का समय निर्धारित कर दिए गए है।


विद्यार्थियों की एंट्री करने के लिए शिक्षा विभाग ने एनआईसी के साथ मिलकर एक नया पोर्टल तैयार किया है। अब इसी पोर्टल में विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री सभी स्कूलों को करना है।

नए विद्यार्थी पोर्टल का नाम shiksha.cg.nic.in है। इस पोर्टल में स्टूडेंट एंट्री का लिंक एड्रेस shiksha.cg.nic.in/studententry है। इस लिंक को कैसे ओपन करें और लॉगिन कैसे करें जानने के लिए इस लिख को अंत तक पूरा पढ़ें। 

Student Entry कैसे करें -यहाँ देखें 

शिक्षक साथियों उम्मीद है आप सभी ने इससे पहले पढ़ाई तुंहर दुआर योजना केलिए  बनाये गए पोर्टल cgschool.in में अपना पंजीयन अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से जरूर किया होगा। 

यहाँ इस नए पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री करने के लिए सबसे पहले आपको लॉगिन करना है। लॉगिन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड cgschool.in के यूजर आईडी और  पासवर्ड का ही प्रयोग करना है। 

तो चलिए अब आपको विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया बताते है। 

लॉगिन पोर्टल में लॉगिन करें - Login New Portal 

सबसे पहले अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर को ओपन करें और सर्च बार में टाइप करें shiksha.cg.nic.in/studententry और सर्च करें। 

Join Whatsapp Group 

जैसे ही आप इस लिंक एड्रेस को टाइप करके सर्च करेंगे आपके मोबाइल स्क्रीन में एक नया इंटरफेस दिखाई देगा जो शासन द्वारा बनाये गए नए पोर्टल है। इस नए पेज में आपको Student Entry लिखा हुआ दिखाई देगा ,और उसके नीचे तीन विकल्प -होम ,लॉग इन और  रिपोर्ट दिया है। इसमें आपको लॉग इन पर क्लिक करना है। 


लॉग इन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे एक लॉगिन पेज ओपन होगा यहाँ पर आप अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर नीचे दिए गए लॉग इन बटन पर टैप करें। इससे आप Student Entry पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे। 

जब आप स्टूडेंट एंट्री पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे तो यहाँ  पर आपका प्रोफाइल दिखाई देगा जिसमे आपके  पद का नाम  ,स्कूल का नाम ,विकासखंड और कार्यरत स्थिति का विवरण है इसे चेक कर लें। 

अब बायीं ओर ऊपर में दिए गए तीन लाइन पर टच करें जिससे कुछ विकल्प खुलेंगे इसमें आपको दूसरे विकल्प विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें का चयन करना है। 


जैसे ही आप विद्यार्थी की जानकारी पर क्लिक करेंगे स्क्रीन में एक फार्म ओपन हो जायेगा ,इसमें आपके स्कूल का नाम और डाइस कोड लिखा होगा। 


यहाँ पर सबसे पहले स्कूल का माध्यम चुनें (हिंदी /अंग्रेजी ) ,फिर बच्चे का कक्षा ,सेक्शन ,बच्चे का नाम ,सरनेम(अनिवार्य नहीं) ,माता/पिता /अभिभावक का नाम ,जाति ,मोबाइल नंबर और जन्मतिथि  ये सभी अनिवार्य है ,इनको सावधनीपुरवक भरें। 

आधार नंबर और आधार में दर्ज बच्चे नाम अंग्रेजी में लिखना है। ये अनिवार्य नहीं है आप चाहो तो भर सकते है या इस कालम को छोड़ भी सकते है। 

Read More>> कक्षोन्नति प्रगति पत्रक (अंक सूचि ) कैसे बनायें - सील का प्रारूप देखें 

भरे हुए सभी जानकारी चेक करें और नीचे दिए गए सुरक्षित बटन पर टैप करें। इस प्रकार आपके द्वारा दर्ज किये गए बच्चे की जानकारी shikhsa पोर्टल में सुरक्षित हो जायेगा। 

इसी प्रकार आप अन्य बच्चों की एंट्री भी बारी बारी से कर सकते है। 

स्टूडेंट एंट्री करते समय रखें ये सावधानी 

  1. बहुत से शिक्षकों की समस्याएं है कि वे नए पोर्टल में लॉगिन नहीं कर पा रहे है या ये पोर्टल खुल ही नहीं रहा है। तो सबसे पहले आप सही लिंक एड्रेस को अपने मोबाइल में टाइप करें। स्टूडेंट एंट्री का लिंक एड्रेस है -shiksha.cg.nic.in/studententry  
  2. सबसे पहले आपको अपने स्कूल में दर्ज बच्चों की एंट्री करनी है। जैसे प्राथमिक स्कूल वाले शिक्षक कक्षा 2 से 5 तक बच्चों की प्रविष्टि करेंगे। कक्षा पहली में एंट्री के लिए आँगन बाड़ी से सूचि प्राप्त करें।  
  3. प्राथमिक स्तर में जो बच्चे कक्षा 1 में दर्ज थे उनको कक्षा 2 में ,कक्षा 2 के बच्चों को कक्षा 3 में इसी प्रकार कक्षा 4 के बच्चों को कक्षा 5 में एंट्री करें। 
  4. इसी प्रकार मिडिल स्कूल में कक्षा 7 वीं और 8 वीं में एंट्री करना है।6 वीं के लिए प्राथमिक स्कूल से सूचि प्राप्त करें  तथा हाई और हायर सेकेंडरी में कक्षा 10 वीं ,11 वीं और 12 में एंट्री करना है। 
  5. जिस स्कूल में केवल 10 वी तक है वहा पहले  10 वीं कक्षा में  एंट्री करना है। 9 वीं कक्षा में एंट्री के लिए सम्बंधित मिडिल स्कूल से 8 वीं के बच्चों की टीसी प्राप्त करें और एंट्री करें। 
  6. स्टूडेंट की एंट्री करते समय उनका सरनेम की एंट्री अनिवार्य नहीं है , अतः जिन बच्चों के रिकार्ड में सरनेम नहीं है उसमे लिखने की आवश्यकता नहीं  है। 
  7. स्टार लगे वाले भागों को अनिवार्य रूप से भरें ,कोई भी स्टार वाला भाग छूटने पर एंट्री नहीं हो पायेगी। 
  8. बच्चों की एंट्री करने के बाद उनकी जानकारी को चेक कर लें ,इसके लिए विद्यार्थी सूचि देखें विकल्प का चयन करके सूचि देखें। 
  9. यदि एंट्री करते समय कोई त्रुटि हो गयी हो तो विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें विकल्प का चयन करके आवश्यक सुधार कर लें। 

स्टूडेंट एंट्री से सम्बंधित पूरी सीरीज हमारे वेबसाइट के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। जिसमे आने वाले सभी अपडेट दिया जायेगा। अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप सीधे गूगल में abdsnews.com सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है। 

आज के आर्टिकल में shiksha.cg.nic.in में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें ? स्टूडेंट की एंट्री करते समय क्या सावधानी रखें -इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। साथ ही आपके मदद के लिए चित्र से समझाया गया है। उम्मीद करते है ये लेख आपको अच्छा और उपयोगी लगा होगा। 

साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद यदि आपको अच्छा लगे तो इसे अन्य शिक्षकों में और सोशल मीडिया ग्रुप में भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद। 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

Post a Comment

3 Comments