HTML/JavaScript

रिजल्ट ब्रेकिंग : माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10 वीं परीक्षा परिणाम - CGBSE 10Th Result 2021

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम (CGBSE 10Th Result 2021)आज सुबह 11  बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट का इन्तजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।  इसकी सुचना माशिमं ने जारी कर दिया है। 



सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी स्तर की परीक्षा नहीं हो पायी है जिसके परिणाम स्वरूप सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया है। अभी केवल 12 वीं की परीक्षा पर अंतिम निर्णय आना बाकि है ,फिलहाल के लिए 12 वीं की परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी है। 

शिक्षा मंत्री करेंगे परीक्षा परिणाम की घोषणा 

छग  माशिमं रायपुर छग के सचिव प्रोफ़ेसर व्ही के गोयल ने जानकारी दी है कि 19 मई 2021 को सुबह 11 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा 10 वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। 

परीक्षा परिणाम की घोषणा वर्चुअल मोड़ में किया जायेगा। विभाग की और से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। 

रिजल्ट देखने के लिए लिंक 

परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट में जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यहाँ से भी आप अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर सीधे देख सकते है। इसके अलावा नीचे दिए गए रिजल्ट सर्वर लिंक में क्लिक करके भी आप अपना परिणाम देख  सकते है। 


Post a Comment

10 Comments