HTML/JavaScript

Teachers Promotion List -2021 , Astt Teacher (E) To HM Primary School .जिला स्तरीय सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूचि जारी - यहाँ देखें पूरी लिस्ट

 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूचि - Teacher Promotion List -2021 

जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाव ने  सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूचि जारी कर दिया है। जिसमे 42 सहायक  शिक्षकों का नाम शामिल है। ये लिस्ट राजनांदगाव जिले  की है जिसमे विभिन्न  कार्यरत शिक्षक पदोन्नत किये गए है। 



पदोन्नति सूचि जारी होने के बाद सहायक शिक्षकों में ख़ुशी लहर है। शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव निर्धारित है। इसी आधार पर शिक्षक पदोन्नत किये गए है। पदोन्नति की ये सूचि पहले ही जारी किया जाना था , जिसे अब जारी किया गया है। 

प्रधान पाठक के पद में पदोन्नति 

राजनांदगाव जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय  से जारी पदोन्नति सूचि में कुल 42  शिक्षकों का नाम शामिल है जिन्हे प्राथमिक  शाला प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति दी गयी है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला में ही कार्यरत  है। 

राजनांदगाव से पहली पदोन्नति सूचि जारी हुआ है ,इसके साथ ही अब अन्य  जिले और संभाग से भी सूचि जल्द जारी होने वाला है। पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के लिए ये अच्छी खबर कही जा सकती है। पदोन्नति  सूचि का लिंक नीचे दिया गया है ,आप उसमे टैप करके सूचि डाउनलोड कर सकते है। 

पदोन्नत किये गए सहायक शिक्षकों को 25.05.2021 तक पदोन्नत शाला में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त मणि जाएगी। 

प्रमोशन लिस्ट डाउनलोड करें 

पदोन्नति सूचि जारी करने के साथ ही इसमें शर्तें भी है जिसे पालन करना जरुरी है। क्या शर्तें है इसे जानने के लिए आप लिंक से पदोन्नति सूचि जरुर डाउनलोड करें। 

एल बी संवर्ग की पदोन्नति 

संविलियन के बाद शिक्षा विभाग में शामिल किये गए शिक्षक जिन्हे एल बी संवर्ग में रखा गया है। इनके लिए पदोन्नति के बारे में शासन का स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुआ है,कि एल संवर्ग को पदोन्नति कब मिलेगा। 

संविलियन के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी होने के कारण विभाग ने एल बी संवर्ग की सेवा शिक्षा विभाग में संविलियन तिथि से मान रही है। इसी कारण पदोन्नति के लिए  शिक्षकों को पात्र नहीं मान रही है। 

ये भी देखें - शिक्षकों के सभी रिकार्ड होंगे ऑनलाइन -प्रक्रिया शुरू हुई 

संविलियन किये गए शिक्षकों के लिए पदोन्नति का प्रावधान भी स्पष्ट है जिसमे लगभग 25 प्रतिशत पद एल बी संवर्ग के शिक्षकों से भरा जायेगा। लेकिन विभाग ने इस नियम का अनदेखा किया है। 

अधिकारीयों की माने तो एल बी संवर्ग को शिक्षा विभाग में पांच वर्ष वर्ष पूर्ण करने के बाद ही पदोन्नति मिल पायेगा ,ऐसे में 2018 में संविलियन प्राप्त शिक्षक अब 2023 में  पदोन्नति के पात्र होंगे। 

शिक्षकों की पदोन्नति सूचि अन्य संभाग से भी बहुत जल्दी जारी होने वाला है।  जिसका अपडेट abdsnews.com के द्वारा दिया जायेगा। जानकारी के लिए विजिट करें - www.abdsnews.com 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

@ जनरल प्रमोशन प्रगति पत्रक कैसे संधारित करें -सील का प्रारूप देखें 

@ वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ता पर रोक -अपने वेतन गणना देखें  

Post a Comment

0 Comments