HTML/JavaScript

संकुल समन्वयक चयन सूचि - सहायक शिक्षक ,प्रधान पाठक ,उच्च वर्ग शिक्षक और शिक्षक एल बी एवं सहायक शिक्षक एल बी ,अब संभालेंगे CAC की जिम्मेदारी

छग में 2837 नए संकुल समन्वयक संभालेंगे जिम्मेदारी 


ABDSNEWS 08.06.21: स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन ने कुछ महीने पहले  2837 नए संकुल केंद्र पुनर्गठन के आदेश जारी किये थे। जिसमे सभी जिलों में नए संकुल केंद्र के प्रभारी हाई स्कूल के प्राचार्यों को बनाया गया है। एवं संकुल समन्वयक के लिए शिक्षकों से आवेदन करने के आदेश जारी किया गया था। 

विभाग से जारी किये गए आदेश के बाद प्रत्येक जिलों में संकुल समन्वयक बनने के लिए शिक्षकों ने आवेदन किये है , ये आवेदन नए बने संकुल केंद्र के प्रभारी जो कि  हाई स्कूल के प्राचार्य है ,उनके पास जमा किये है। 



संकुल समन्वयक की नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन को जिला स्तर में गठित समिति के पास भेजा गया ,जिसमे समिति ने पात्र शिक्षकों के आवेदन पत्रों का अवलोकन किये और जिला स्तर में गठित समिति जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी ,मिशन समन्वयक और संबंधत प्रभारी प्राचार्य शामिल है। ये समिति संकुल समन्वयक के लिए शिक्षकों का चयन कर लिए है। 


चयन समिति द्वारा संकुल समन्वयक के चयन का प्रस्ताव बनाकर उच्च कार्यालय भेज दिया गया है। इस सूचि का अनुमोदन जिले के कलेक्टर और जिला मिशन संचालक (समग्र शिक्षा ) द्वारा किया जायेगा और सूचि को जारी किया जायेगा। 

CAC चयन सूचि डाउनलोड 


जैसे कि आपको बताया गया है संकुल समन्वयक की नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर समिति ने एक प्रक्रिया के तहत पात्र शिक्षकों का नाम तैयार कर अनुमोदन के लिए उच्च कार्यालय को भेज दिए है।कुछ जिले का लिस्ट जारी भी कर दिया गया है। जिसका लिंक इसी आर्टिकल में दिया गया है। 

छग के सभी जिलों की सूचि अब तक जारी हो जाता यदि लॉक डाउन नहीं होता तो। लॉक डाउन के पहले भी कुछ जिले चयन सूचि जारी कर चुके थे। और अब अन्य जिले भी सीएसी चयन सूचि जारी कर रहे है। 

आप सूचि के लिंक में  टैप करके लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर उत्तर बस्तर कांकेर और रायगढ़ जिले का CAC चयन सूचि दिया गया है। अन्य जिले का लिंक भी जल्द अपलोड किया जायेगा।नीचे लिंक पर टाइप करके सूचि डाउनलोड कर सकते है।  
 



चयन सूचि में लगभग सभी वर्ग के शिक्षक शामिल है -जैसे सहायक शिक्षक ,प्रधान पाठक ,उच्च वर्ग शिक्षक और शिक्षक एल बी एवं सहायक शिक्षक एल बी । ये सूचि  आपको अपने जिले से प्राप्त करना है ,क्योंकि अलग अलग जिले की सूचि अपने अपने स्तर में तैयार किया गया है। 

ऐसे हुआ नए CAC का चयन 


नए संकुलों के लिए शिक्षकों से प्राप्त आवेदन का छानबीन जिला स्तर में बने समिति ने किया है। जिस स्कूल से केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुए है वहां सीधे उस शिक्षक को संकुल समन्वयक के लिए पात्र माना गया है। 

जिस स्कूल से एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है वहां उन शिक्षकों की वरिष्ठता ,कार्यकुशलता और संकुक प्रभारी के अभिमत से चयन किया गया है। 

संकुल समन्वयक के लिये सबसे पहली प्राथमिकता पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक को दिया गया है ,उसके बाद उच्च वर्ग शिक्षक और शिक्षक एल बी को संकुल समन्वयक बनाया गया है। 


जिन संकुलों में उच्च वर्ग शिक्षक और प्रधान पाठक नहीं है वहां सहायक शिक्षक को संकुल समन्वयक बनाया गया है।  अन्य जिले की  सूचि का प्रकाशन जल्द ही किया जायेगा , जिसे आप सीधे abdsnews.com में जाकर देख सकते है। 

इसे भी पढ़ें 



Post a Comment

1 Comments