HTML/JavaScript

राज्य स्तरीय वेबिनार में अपना पंजीयन करें - सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को वेबिनार में शामिल होना अनिवार्य - ऐसे करें पंजीयन

उपचारात्मक  शिक्षण पर परिचर्चा - ज्वाइन वेबिनार 

राज्य में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों का आंकलन चल रहा है जिसमे डिंब्र माह का आंकलन पूर्ण हो चूका है। साथ ही माह दिसंबर में किये गए आंकलन का सत्यापन भी शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। 

विद्यार्थियों के आंकलन पर शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग भी किया जा रहा है। जिसमे मुख्य सचिव श्री शुक्ला द्वारा समय समय पर शिक्षकों से वेबिनार के माध्यम से बात किया  जाता है। 


राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन 29 जनवरी को समय 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। इसमें सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों को शामिल होने के आदेश दिए गए है। 

वेबिनार में शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी करने के संकेत अधिकारीयों द्वारा दिया गया है। तो साथियों यदि आप एक शिक्षक है तो इस वेबिनार में जरूर शामिल होवें। 

राज्य स्तरीय वेबिनार में शामिल होने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन कैसे करें -इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे बताया गया है। साथ ही वेबिनार का लिंक भी दिया गया है। जिसमे क्लिक करके आप सीधे ज्वाइन कर सकते है। 

वेबिनार में रजिस्ट्रेशन अपना रजिस्ट्रेशन करें

राज्य स्तरीय वेबिनार में जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक में जाकर अपनी जानकारी भरें। ये जानकारी आपको तीन स्टेप में भरना है। 

Registration Here 

पहले और दूसरे स्टेप में अपना नाम ,अपने जिले का नाम ,अपना मोबाइल नंबर और दिसंबर माह में आंकलन का अनुभव कैसे रहा ,इसके बारे में जानकारी देना है और Next पर टैप करें। 

दूसरे पेज में उपचारात्मक गतिविधि की जानकारी देना है। इसके लिए आपको पूछा गया है कि - क्या आपने कभी उपचारात्मक गतिविधियों पर कार्य किया है ? यहाँ आपको हाँ या नहीं का चयन करना है। और Submit बटन पर टैप करना है। 

जैसे ही आप SUBMIT बटन पर टैप करेंगे आपका पंजीयन हो जायेगा और वेबिनार में ज्वाइन करने के लिए लिंक स्क्रीन में आएगा उसमे क्लिक करके  आप राज्य स्तरीय वेबिनार में जुड़ सकते है। 

वेबिनार में जुड़ने के लिए डायरेक्ट लिंक - Join वेबिनार  

 


Post a Comment

0 Comments