HTML/JavaScript

भारत स्काउट एवं गाइड्स ऑनलाइन पंजीयन - सभी मिडिल ,हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल इस बार करेंगे ऑनलाइन पंजीयन -Scout-Guide Online Registration Link Get Here

कब -बुलबुल ,स्काउट -गाइड और रोवर -रेंजर की  ऑनलाइन पंजीयन 

स्कूल स्तर में प्रतिवर्ष स्काउट एवं गाइड का पंजीयन होता है जिसकी जानकारी संस्था की ओर से उच्च  कार्यालय को भेजी जाती है ,जो सामान्यतः ऑफलाइन होती थी ,लेकिन इस वर्ष कोविड -19 के कारण लगभग सभी जानकारियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। 

सभी कार्यालय और संस्था अब किसी भी जानकारी को सॉफ्ट कॉपी के रूप में आदान प्रदान कर रहे है। इसी क्रम में अब स्काउट -गाइड की जानकारी भी ऑनलाइन मोड में ही भेजना है। 



जानकारी को ऑनलाइन भेजने के पहले संस्था को अपना ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन का लिंक आपको नीचे दिया गया है उसमे क्लिक करके अपनी जानकारी भरें और Submit कर दें। 


रजिस्ट्रेशन की जानकारी आपको एक गूगल फार्म में करना है। इस फार्म में अपने ब्लॉक का नाम ,स्कूल का नाम ,यु डाइस कोड ,ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है। 

पूरी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट करना है। इसके बाद आपके जिले से आपके द्वारा पंजीयन किये गए ईमेल में आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। 

ईमेल में प्राप्त आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करने के बाद अब आप अपने स्कूल के स्काउट -गाइड ,कब -बुलबुल और रोवर रेंजर की ऑनलाइन एंट्री कर सकते है। 

यहाँ पर बहुत से लोग  कब-बुलबुल ,और रोवर रेंजर के बारे में नहीं समझ पाते है। तो आपको बता दें कि मिडिल स्कूल स्तर कब -बुलबुल ,हाई स्कूल में स्काउट -गाइड और हायर सेकेंडरी स्तर में रोवर -रेंजर होता है। 

यहाँ पर आपको मुंगेली जिले  के स्कूलों की पंजीयन करने के लिए दिया गया है। इस लिंक से मुंगेली जिले के शिक्षक पंजीयन कर सकते है। 

यदि आप किसी अन्य जिले से है तो आपको अपने जिले के स्काउट गाइड खंड से लिंक प्राप्त करना होगा। 


आप जैसे ही ऊपर दिए गए लिंक में क्लिक करेंगे आपके सामने स्क्रीन में एक फार्म खुलेगा जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। 


फार्म को भरने के बाद जब आप Submit करेंगे तो कन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा जिसमे आपके द्वारा गूगल फार्म में भरे गए डाटा रिकार्ड होने की सुचना दिखाई देगी। इसमें लिखा होगा - Your responce has been recorded .आपके मदद के लिए नीचे स्क्रीन शॉट दिया गया है। 



आज के लेख में  स्काउट -गाइड की जानकारी  के लिए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कैसे करें -इसके बारे में जानकारी दिया गया है। इस लेख को सभी स्कूलों को शेयर जरूर करें। धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments